Aishwarya Rai Bachchan’s second Cannes look: कांस फिल्म फेस्टिवल का आज यानि 23 मई को आखिरी दिन है। इस बार Cannes 2025 में भारतीय महिलाओं ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई। बॉलीवुड के अभिनेत्रियों समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपनी खूबसूरती और अदाओं के जलबे बिखरे। इन दिनों ऐश्वर्या राय का कांस लुक जमकर वायरल हो रहा है। पहले वो आइवरी बनारसी बॉर्डर की बेहद खूबसूरत व्हाइट साड़ी में इंडियन रॉयल लुक में नजर आईं।
वहीं उनका दूसरा लुक बेहद ग्लैमरस रहा। सेंकेड लुक की बात करें तो उन्होंने रेड कार्पेट पर मखमली ब्लैक गाउन पहना। लुक को ग्रेसफुल बनाने के लिए उन्होंने प्री ड्रेप्ड शॉल भी कैरी किया। उनके हेयरस्टाइल की भी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने गाउन के साथ बेबी कर्ल हेयरस्टाइल चुना। आप भी ये हेयरस्टाइल सिर्फ 15 मिनट में घर पर बना सकती हैं। इसकी स्पेशल ट्रिक हम आपके लिए लेकर आए हैं।
घर में कर्लर के बिना बालों को कर्ल कैसे करें?
इसके लिए आप बाउल मेथड़ ट्राई कर सकते हैं। बिना हीट के आपको ऐश्वर्या की तरह परफेक्ट बेबी कर्ल मिलेंगे। आइए जानते हैं इसका बेहद आसान तरीका।
स्पेट 1
ऐश्वर्या राय की तरह हेयरस्टाइल बनाने के लिए सबसे पहले बालों में नॉर्मल शैंपू कर लें।
स्पेट 2
बड़े से बाउल को पानी भरें। बालों को आगे की ओर फ्लिप करते हुए इसमें डालें।
स्पेट 3
हल्के हाथों से बालों में कंघी करें। बालों को सही से सुलझा लें।
स्पेट 4
बालों को बाउल में डुबाएं। हाथों से बालों को ऊपर की तरफ स्क्वीज करें।
स्पेट 5
बालों में कर्ल क्रीम लगाकर यह प्रक्रिया दोहराएं। बालों को पानी में डिप करें और निचोड़ें।
स्पेट 6
अब बालों में जेल लगाएं। फिर से करीब 5 बार ये प्रक्रिया दोहराएं।
स्पेट 7
लास्ट में तौलिए की मदद से बालों को ऊपर की ओर निचोड़ें।
स्पेट 8
बालों को हल्का ड्राई करें। थोड़ी सा हेयर ऑयल लगाएं।
यहां देखें वीडियो
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: Suit Design: बाजार से कॉटन का कपड़ा खरीदकर बनवाएं स्टाइलिश कॉटन सूट, गर्मियों में रोजाना पहनने के लिए रहेंगे परफेक्ट