Ahoi Mata Favourite Food: अहोई अष्टमी का व्रत इस साल 24 अक्टूबर यानी कल मनाया जाएगा। इस व्रत में लोग अहोई माता की पूजा करते हैं जिन्हें भगवती स्वरूप भी माना जाता है। इस व्रत को हर मां अपने बेटे की लंबी आयु के लिए करती हैं। हर मां इस व्रत में निर्जला उपवास करती हैं और फिर शाम को तारे देखकर व्रत खोलती हैं। ऐसे में आप अहोई अष्टमी पर अहोई माता को भोग में कुछ चीजें चढ़ाई जाती हैं जैसे कि पहले तो आटे और चीनी से बने गुलगुले या पुआ और इसके बाद ये फल जो मां का पसंदीदा बताया जाता है।

अहोई अष्टमी व्रत में चढ़ता है सिंघाड़ा

अहोई अष्टमी व्रत में सिंघाड़ा जरूर चढ़ाया जाता है। ये इस व्रत में इस फल को प्रसाद के रूप में माता को चढ़ाया जाता है और शाम को खाया भी जाता है। इतना ही नहीं इसी फल से बने आटे से भी बहुत कुछ बनाकर व्रत के दौरान खाया जाता है। तो आइए, जानते हैं इस व्रत में सिंघाड़ा को कब और कैसे खाए। इसे खाने का तरीका क्या है।

सिंघाड़ा का सेवन कैसे करें-How to Consume Water Chestnuts

उबालकर खाया जाता है सिंघाड़ा

इस व्रत में पूजा के बाद सिंघाड़े को लोग छीलकर (singhara recipe) खाते हैं। पर इसे खाने का सही तरीका है इसे उबालकर खाना। व्रत के बाद अगले दिन आप सिघाड़े को उबालकर इसमें ऊपर से नमक मिलाकर खा सकते हैं। इसके अलावा कुछ लोग इसे बिना नमक के भी बस छीलकर खाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग सिंघाड़े का चाट बनाकर भी खाते हैं। ये बहुत टेस्टी लगता है।

सिंघाड़े का हलवा

सिंघाड़े का हलवा (singhara halwa recipe) बनाना और खाना दोनों आसान है। इसे बनाने के लिए आपको करना ये है कि
-एक पैन लें और इसमें थोड़ा सा घी डाल लें।
-इसमें सिंघाड़े का आटा डालें और इसे भून लें।
-इसके बाद इसमें थोड़ा पानी और चीनी डाल लें।
-दोनों पक जाने के बाद इसमें थोड़ा सा घी और ड्राई फ्रूट्स डालें।
-जब ये तैयार हो जाए तो इस निकालकर भोग लगाएं और फिर सर्व करें।

तो इस अहोई अष्टमी व्रत पर आप इन चीजों को बनाकर खा सकते हैं। इनकी रेसिपी बहुत आसान है। इसके अलावा सिंघाड़ा सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है और इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।