Advantages and disadvantages of chewing gum: कॉलेज हो या ऑफिस, ट्रेवलिंग करते समय या फिर म्यूजिक सुनते टाइम…. बहुत सारे लोगों को चुइंगम चबाने की आदत होती है। कुछ लोग इसे चेहरे के लिए अच्छी एक्सरसाइज मानते हैं को कुछ लोग इसे गंदी आदत बताते हैं। अगर आप भी चुइंगम खाने के शौकीन हैं तो जरा ब्रेक लेकर ये आर्टिकल पढे़ं, यहां हम आपके लिए इसके बारे में पूरी जानकारी लेकर आए हैं। सबसे पहली बात को बच्चों को कभी भी चुइंगम खाने के लिए नहीं देनी चाहिए, क्योंकि ये उनके गले में अटक सकती है। आप भी अगर चुइंगम खाते हैं तो हमेशा अपने लिए शुगर फ्री चुइंगम खरीदें।

चुइंगम चबाने के फायदे (Benefits Of Chewing Gum)

डबल चिन होती कम

चुइंगम चबाने से चेहरे की मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है। इससे चेहरे की चर्बी कम होती है। डबल चिन करने के लिए भी ये बेस्ट तरीका है। क्योंकि इसे चबाने से कैलोरी बर्न होती हैं।

कम लगती है भूख

ऐसा माना जाता है कि इसे चबाने से भूख कम लगती है। तो जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए ये सही ऑप्शन है। इसके साथ ही अगर आपका जी मचला रहा है तो इससे राहत मिलेगी।

मुंह में नहीं पनपते बैक्टीरिया

चुइंगम चबाने से मुंह में लार बनती है, इससे मुंह में बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं। पढ़ाई के दौरान नींद आने पर भी आप इसे ट्राई कर सकते हैं। इससे आपको जगे रहने में मदद मिलेगी।

चुइंगम चबाने के नुकसान (Side Effects Of Chewing Gum)

टूथ एनेमल हो सकता है कमजोर

चुइंगम लगातार चबाने से आपके टूथ एनेमल कमजोर हो सकते हैं। इसके अलावा अगर आप सही चुइंगम नहीं खाते हैं या बहुत देर तक इसे मुंह में रखते हैं तो बैक्टीरियल ग्रोथ हो सकती है।

गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल इश्यूज

चुइंगम चबाने से आपके पेट में दर्द या गैस बन सकती है। इसके अलावा दांतों में दर्द की दिक्कत हो सकती है। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: 25 की उम्र होते ही महिलाएं फिट रहने के लिए शुरू कर दें ये एक्सरसाइज, लंबे समय तक रहेंगी सेहतमंद

Disclaimer: यहां दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। इसलिए किसी भी प्रकार के सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर लें।