Achi or gehri neend ke liye kya kare: आजकल हर कोई किसी न किसी चीज को पाने के लिए उसके पीछे भाग रहा है। किसी को अच्छी जॉब चाहिए तो किसी को ढेर सारा पैसा। कोई रिलेशनशिप को लेकर परेशान चल रहा है तो किसी को हेल्थ इश्यू है। ऐसे में सबसे ज्यादा जो चीज प्रभावित होती है वो है नींद। कभी-कभी ये समस्या अपने आप कुछ दिनों में सही हो जाती है, लेकिन जब ये परमानेंट होनी लगती है तो मानसिक और शारीरिक तौर पर बहुत दिक्कत आने लगती है। ऐसे में अच्छी और गहरी नींद के लिए आप सोने से पहले 5 मिनट कुछ एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। इससे आपको जल्दी और गहरी नींद लाने में मदद मिलेगी।
बीयर हग
अगर आप भी नींद न आने की समस्या से परेशान रहते हैं तो आपको सोने से पहले बीयर हग एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसे आप खड़े होकर या बैठकर दोनों ही तरीकों से कर सकते हैं। अगर आप इसे खड़े होकर कर रहे हैं सबसे पहले पैरों के बीच कंधों दूरी बना लें। वहीं अगर आप इसे बैठकर करने वाले हैं तो व्रजासन मुद्रा में बैठ जाएं। इसके बाद हाथों को सांस भरते हुए कंधों तक उठाएं। ऐसी मुद्रा में आएं जैसे कि आप खुद को हग कर रहे हैं। थोड़ी देर ऐसे ही रूके। फिर सांस छोड़ते हुए हाथों को खोलते हुए रिलैक्स हो जाएं।
नेक स्ट्रेच
गहरी और अच्छी नींद के लिए आप नेक स्ट्रेच कर सकते हैं। दिनभर लेपटॉप पर काम करने से कई बार गर्दन और कंधों में स्ट्रेस पैदा हो जाता है। इसे करने से आपको राहत मिलेगी। इसे करने के लिए अच्छी पोजीशन में बैठ जाएं या खड़े हो जाएं। फिर चेहरा आगे की ओर रखें। इस दौरान अपने दाहिने कान को अपने दाहिने कंधे की ओर झुकाएं। धीरे-धीरे बाएं हाथ को फर्श की तरफ ले जाएं। दाहिने हाथ से धीरे से अपने सिर को अपने दाहिने कंधे की ओर ले जाएं। 30 सेकंड तक रुकें फिर दूसरी तरफ से इसे दोहराएं।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
