Muh ki badbu kaise dur kare gharelu upay: मुंह से बदबू आने की वजह से अक्सर लोगों को शर्मिंदगी महसूस होती है। लेकिन कई बार लोग इसे जानबूझ कर भी नजरअंदाज कर देते हैं। ये ऐसी समस्या है जिससे परेशान तो बहुत सारे लोग होते हैं लेकिन इसके इलाज की तरफ ध्यान नहीं देते हैं।
मुंह में बैक्टीरिया पैदा होने, मुंह की सही तरीके से सफाई न करने, तंबाकू खाने या फिर किसी तरह की शारीरिक समस्या की वजह से मुंह से दुर्गन्ध आ सकती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण का बताया आयुर्वेदिक तरीका अपना सकते हैं।
मुंह की बदबू दूर करने का आयुर्वेदिक तरीका
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार मुंह से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए आप आयुर्वेदिक तरीके अपना सकते हैं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। इसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी। सबसे पहले सौंफ को उबालिए। फिर सौंफ के पानी में आयुर्वेदिक औषधी ‘दिव्यधारा’ मिलाएं। इसमें लौंग का तेल, नीलगिरी का तेल, कपूर आदि तत्व होते हैं। इसे आपको दो से तीन बूंदें ही मिलानी हैं। पानी आपको करीब 400 एमएल लेना हैं। तैयार मिश्रण से आपको रोजाना गरारा करना है। इससे धीरे-धीरे सांसों की दुर्गन्ध दूर होने लगेगी।
मुंह की बदबू से बचने के उपाय
इस समस्या से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे दांतों की सफाई अच्छी तरह से करें।
सौंफ, पिपरमिंट, इलायची, मुलेठी, भुना जीरा, धनिया आदि प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर हैं। इनका यूज करें।
स्मोकिंग-तंबाकू जैसी बुरी चीजों से दूर रहें। प्याज-लहसुन या मीठी चीजें खाने के तुरंत बाद कुल्ला करें।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर लगाने से ग्लो आता है? इन 3 चीजों का करें ट्राई, बिना मेकअप के चमकेगा चेहरा
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।