Dhokla recipe: शाम होते ही अक्सर लोगों को हल्की भूख लगने लगती है। ऐसे में याद आते हैं समोसे, ब्रेड पकौड़े, रोल और चॉउमीन। लेकिन गर्मियों में बाहर का चपटपा खाना आपका पेट खराब कर सकता है। इसलिए आपको घर में ही कुछ स्वादिट बनाकर खाना चाहिए। ढोकला खाना अमूमन सभी को पसंद होता है। ये ऐसा हल्का नाश्ता है जिसे बच्चों से लेकर बड़े भी स्वाद से खाते हैं। पुदीने या हरे धनिए की चटनी इसके स्वाद को दोगुना कर देती है। हर घर में बेसन से ढोकला बनाया जाता है। यहां हम आपके लिए एक-दो नहीं बल्कि 7 तरीके के ढोकला बनाने के आइडिया लेकर आए हैं। शाम के नाश्ते में आप इन्हें बनाकर जरूर चखें।

पनीर ढोकला

यूं तो आपने कई तरह के ढोकला खाए होंगे, लेकिन क्या कभी आपने पनीर ढोकला ट्राई किया है। इसमें ढोकला के अंदर पनीर डाला जाता है। इसके अलावा बाहर से भी पनीर से गार्निश किया जाता है।

चुकंदर ढोकला

चुकंदर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप ढोकला में भी चुकंदर डालकर बना सकते हैं। इससे अलग ही रंग और स्वाद आपको मिलेगा। इसे बनाए जाने के लिए ढोकले के बैटर में चुकंदर की प्यूरी मिलाई जाती है।

सैंडविच ढोकला

बच्चों के लिए आप सैंडविच ढोकला बना सकते हैं। इसमें एक परत ढोकला की होती है। फिर मसाले और लास्ट में ढोकला की दूसरी परत होती है। यह खाने में शानदार लगता है।

पालक ढोकला

शाम को अगर हेल्दी टेस्टी ब्रेकफास्ट करने का मन है तो आप पालक ढोकला बना सकते हैं। इसे खाने से न केवल आपको आयरन मिलेगा। बल्कि टेस्ट में भी लाजवाब लगेगा। इसमें पालक की प्यूरी को बैटर में मिलाया जाता है।

रवा ढोकला

सूजी यानि रवा से भी आप ढोकला बना सकते हैं। यह झटपट बनने वाली रेसिपी है। यह हल्का स्पंजी होता है। इसे बनाने के लिए दही और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जाता है।

चावल और उड़द दाल का ढोकला

अगर आपको कुछ खट्टा और चपटपा खाने का मन है तो आप चावल और उड़द दाल से ढोकला बना सकते हैं। यह स्वाद में साधारण ढोकला से कई गुना ज्यादा स्वादिष्ट लगेगा।

मूंग दाल ढोकला

शाम के नाश्ते में आप मूंग दाल ढोकला भी बना सकते हैं। यह प्रोटीन से भरपूर ढोकला आपके घरवालों को जरूर पसंद आएगा। यह बिल्कुल हल्का नाश्ता रहेगा। गर्मियों में इसे पाचने में भी पेट को आसानी होगी।

खमन ढोकला

खमन ढोकला को हमेशा ही लोगों को पसंद आता है। इसे बनाने के लिए बेसन का इस्तेमाल किया जाता है। इसे भाप में पकाया जाता है। फिर सरसों और हरी मिर्च के साथ तड़का लगाया जाता है।