Poha recipe: सुबह के नाश्ते में गर्मियों में अक्सर कुछ हल्का खाने का मन करता है। रोजाना क्या नया बनाएं, जो टेस्टी भी हो और हेल्दी भी ये सोचने में महिलाओं का बहुत दिमाग खराब होता है। यूं तो पोहा खाना सभी को पसंद होता है। लेकिन आप सिंपल तरीके से बनने वाले पोहे को खाते-खाते बोर हो गए हैं तो आपको कुछ अलग रेसिपी ट्राई करनी चाहिए। यहां हम आपके लिए 1 या 2 नहीं बल्कि 7 तरीकों से बनने वाले पोहा की जानकारी साझा करने जा रहे हैं। अपनी पसंद मुताबिक यहां से पोहा रेसिपी चुनकर ट्राई कर सकते हैं।

1- दडपे पोहा (Dadpe Poha)

सुबह के नाश्ते में आप महाराष्ट्रियन शैली से पोहा तैयार कर सकते हैं। इस रेसिपी का नाम दडपे पोहा है। यह पोहा न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

2- मिक्स अंकुरित पोहा (Mixed Sprouts Poha)

सुबह-सुबह कुछ हेल्दी लेकिन टेस्टी खाने का मन है तो आप मिक्स अंकुरित पोहा बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए पोहे के साथ अंकुरित बीन्स का यूज किया जाता है।

3- कॉर्न पोहा (Corn Poha)

सेडविच में तो कॉर्न आपने कई बार खाया होगा लेकिन क्या कभी आपको कॉर्न वाला पोहा ट्राई किया है। सादा पोहा खाते-खाते अगर आप बोर हो गए हैं तो आपको कॉर्न पोहा ट्राई करना चाहिए।

4- कोलाचे पोहा (Kolache Poha)

कोलचे पोहा की रेसिपी कोंकणी शैली से इंस्पायर होकर तैयार की गई है। इसका स्वाद चटपटा होने की बजाए खट्टा-मीठा होता है। इसे बनाने के लिए नारियल, इमली और गुड़ की जरूरत होती है।

5- दोई चिरे (Doi Chire)

बंगाली मिठाई तो बहुत फेमस है लेकिन क्या कभी आपने बंगाली शैली में तैयार पोहा खाया है। यह स्वाद में बेहद अलग होते हैं। इसे बनाने के लिए दही का प्रयोग किया जाता है।

6- पोहा कटलेट (Poha Cutlet)

सादा पोहा खाने की बजाए आप पोहा से कटलेट भी तैयार कर सकते हैं। इसे बच्चे बहुत चाव से खाएंगे। अगर आप चाहें तो इसे डीप फ्राई करके बनाएं। हेल्दी तरीका अपनाने के लिए आप इस एयर फ्राई करें।

7- पोहा मेदु वड़ा (Poha Medu Vada)

सांभर के साथ वड़ा का स्वाद हर किसी को पसंद होता है। वहीं इसमें ट्वीस्ट देने के लिए आप पोहे का मेदु वड़ा भी बना सकते हैं। इसे सांभर के साथ खाएं या चटनी के साथ। हर तरह से ये स्वाद लगेगा।