Post meal mistakes: हम क्या, कब और कैसे खाते हैं इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। भोजन न केवल हमारे शरीर को काम करने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है बल्कि शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए पोषक तत्व भी हमें इसी से मिलते हैं। कई बार हेल्दी डाइट लेने के बाद भी लोग फिट नहीं रहते हैं। कई लोगों को ये कहते सुना होगा कि पता नहीं खाया-पिया कहां जा रहा है? दरअसल खाने से जुड़ी कुछ आदतें हमारे शरीर पर सकारात्मक या नकारात्मक असर डालती हैं। इसलिए आपको ये पता होना चाहिए कि हमें खाना खाने के बाद क्या करना चाहिए और क्या नहीं। यहां हम आपको ऐसी 7 आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी सेहत बिगाड़ सकती हैं। इन गलतियों को आपको करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में।

तुरंत पानी पीने के आदत छोड़ें

बहुत सारे लोग खाना खाने के तुरंत बाद पानी का गिलास लेकर पानी पीना शुरू कर देते हैं। ये आदत आप छोड़ दीजिए। ऐसा करने से खाना पचने में टाइम लेता है। क्योंकि खाने के बाद पानी पीने से पाचन क्रिया बाधित होती है। तुरंत पानी पीने से आपको एसिडिटी व ब्लोटिंग की दिक्कत हो सकती है। खाने के लगभग 30 मिनट बाद ही पानी पिएं। अगर बहुत प्यास लगे तो गुनगुना पानी बहुत कम मात्रा में लें।

खाना खाने के बाद फल खाने से बचें

यूं तो फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। लेकिन खाना खाने के बाद आपको कभी भी फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। फलों में नेचुरल शुगर होती है जो पेट में fermented हो सकती है। ऐसा होने से पेट में सूजन और गैस की दिक्कत हो सकती है। खाने पहले या बाद में 30 मिनट तक खाना खाने से बचना चाहिए।

भोजन के बाद न करें स्मोकिंग

भोजन के तुरंत बाद धूम्रपान करने की आदत छोड़ दें। ये न केवल आपके शरीर में हानिकारक रसायन पहुंचाता है, बल्कि पेट में रक्त के प्रवाह को कम करके पाचन को भी बाधित करता है। आपकी इस आदत से एसिड रिफ्लक्स की दिक्कत हो सकती है। इतना ही नहीं पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है।

खाने के बाद न पिएं चाय या कॉफी

बहुत से लोग भोजन के बाद चाय या कॉफ़ी पीना पसंद करते हैं। अगर स्वस्थ्य रहना चाहते हैं तो ये आदत आपको बदलनी होगी। क्योंकि कैफीन आयरन के अवशोषण को बाधित कर सकता है। इतना ही नहीं पेट में दिक्कत हो सकती है। खाना खाने के बाद करीब 30 मिनट इंतजार करें उसके बाद ही चाय या कॉफी पिएं।

खाना खाने के बाद बिस्तर पर न जाएं

अक्सर लोगों को ये कहते आपने सुना होगा और खुद भी महसूस किया होगा कि खाने खाते ही नींद आने लगती है। लेकिन दिन हो या रात कभी भी खाने के तुरंत बाद सोने नहीं जाना चाहिए। ये आदत पाचन प्रक्रिया को धीमा कर सकती है। क्योंकि जब आप लेटते हैं, तो गुरुत्वाकर्षण आपके पाचन तंत्र से भोजन को आगे बढ़ाने में मदद नहीं करता है। इसकी वजह से पेट फूलना और बेचैनी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

भोजन करने के बाद नहाने से बचें

भोजन के तुरंत बाद नहाने से आपको बचना चाहिए। ऐसा करने से पाचन तंत्र से रक्त का प्रवाह आपकी त्वचा की ओर हो सकता है। खाने और नहाने से कम से कम 30 मिनट का अंतराल रखें।

डाइट लेकर न करें व्यायाम

खाने के तुरंत बाद कभी भी व्यायाम न करें। ऐसा करने से ऐंठन और पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। जब आप व्यायाम करते हैं, तो आपका शरीर पेट की बजाय मांसपेशियों में रक्त भेजने को प्राथमिकता देता है, जिससे पाचन में बाधा आ सकती है।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: करेले की सब्जी के साथ ‘जहर’ बन जाती हैं ये चीजें, गर्मियों में भूलकर न करें सेवन