Winter yoga poses: सर्दियों की ठिठुरन भरी सुबह में अक्सर लोगों को उठने में आलस आता है। इस आलस के चलते दिनभर शरीर और मन थका-थका महसूस करता है। सर्दियों की ठंडी हवा से बचने के लिए शरीर खुद को गर्म करने कोशिश करता है। इसमें भी काफी एनर्जी लगती है।
ऐसे में अगर आप सुबह ठंड में उठकर 5 योगासन करना शुरू कर देंगे तो इससे न केवल आपके शरीर को गर्माहट और एनर्जी मिलेगी साथ ही मन भी दिनभर शांत और खुश महसूस करेगा। ये योगासन आंतरिक गर्मी उत्पन्न करने और रक्त संचार में सुधार करने में मदद करते हैं। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। मांसपेशियों को पूरी तरह से सक्रिय करने और ध्यान केंद्रित करने में भी सहायक होते हैं।
सूर्य नमस्कार | Surya Namaskar
सर्दियों में सुबह उठकर आपको सूर्य नमस्कार करने चाहिए। इसके 12 स्टेप्स होते हैं। जिन्हें करने से पूरे शरीर की अच्छे से स्ट्रेचिंग होती है। साथ ही आप इसे करने से दिनभर एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करेंगे। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हैं।
शीर्षासन | Headstand
इस आसान को सर्दी के मौसम में करने से आपको गर्माहट के साथ मजबूती मिलेगी है। इसे करने से दिनभर एक्टिव महसूस करेंगे। खास बात ये है कि यह दिमाग को शांत कर पूरे शरीर को मजबूत बनाता है।
नौकासन | Boat pose
सर्दियों में यह आसन करने से शरीर और दिमाग के बीच में बैलेंस बनता है। इतना ही नहीं ठंड के दिनों में यह आपको वॉर्म रखता है। साथ ही शरीर के एलाइनमेंट में सुधार करता है।
त्रिकोणासन | Triangle Pose
सुबह के समय यह आसन करने से कोर मसल्स एक्टिवेट होते हैं। इसके साथ ही तन-मन में संतुलन और स्थिरता लाने में मदद करता है। रीढ़ को लचीला बनाने में सहायक है।
वृक्षासन |Tree Pose
ठंड में यह आसन आप सुबह कर सकते हैं। इसमें एक पैर पर खड़े होकर संतुलन बनाना होता है। इससे शरीर और मन दोनों को स्थिरता आती है। फोकस बढ़ाता है। तनाव कम होता है। दिनभर एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
