खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से आजकल बहुत सारे लोग मोटापे से परेशान हैं। ऐसे में वजन को कंट्रोल करना या घटाना किसी मुश्किल टास्क से कम नहीं है। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं लेकिन भूखे नहीं रह सकते हैं तो आपको अपनी डाइट को संतुलित करना चाहिए। भारतीय घरों की थाली में रोटी एक प्रमुख चीज है, जिसके बिना थाली अधूरी मानी जाती है।

ऐसे में बहुत सारे लोगों के मन में एक प्रश्न होता है कि क्या बिना रोटी छोड़े वजन नहीं घटाया जा सकता है। तो इसका जवाब है हां आप ऐसा कर सकते हैं। संतुलित मात्रा में रोटी खाते हुए भी मोटापे से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए आपको गेहूं के आटे में कुछ प्रोटीन से भरपूर चीजों को मिलाना होगा।

वजन घटाने में प्रोटीन कैसे करता है मदद ?

वजन घटाने में प्रोटीन बेहद जरूरी भूमिका निभाता है। प्रोटीन से भरपूर चीजें खाने से पेट लंबे समय तक भरा महसूस करता है। इतना ही नहीं यह फैट बर्न करने में मदद करता है। भूख को कम करता है। प्रोटीन फूड क्रेविंग को कम करने में मदद करता है। इससे आप ओवरईटिंग नहीं करते हैं। डेली प्रोटीन इंटेक को पूरा कर मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं।

गेहूं के आटे में मिलाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीजें

सत्तू

वजन घटाने के लिए आप गेहूं के आटे में सत्तू मिला सकते हैं। बता दें कि 100 ग्राम सत्तू में 25 ग्राम तक प्रोटीन होता है। ऐसे में आप गेहूं के आटे में सत्तू को मिलाकर रोटियां बनाकर खा सकते हैं।

अलसी के बीज

वेट लॉस के लिए आप रोटी बनाने से पहले उसमें अलसी के बीज को पीसकर मिला सकते हैं। बता दें कि प्रोटीन में सभी आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं। इसके अलावा बीजों को सीधे भी आटे में मिला सकते हैं।

ओट्स

मोटापा कम करने के लिए आप गेहूं के आटे में ओट्स का पाउडर मिला सकते हैं। ओट्स भी प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। करीब 100 ग्राम ओट्स लेने से आपको 16.9 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है।

कद्दू के बीज

गेहूं के आटे में आप कद्दू के बीज को बारीक पीसकर इसे आटे में मिलाकर रोटियां बना सकते हैं। 100 ग्राम प्रोटीन में लगभग 19 ग्राम प्रोटीन की मात्रा मौजूद होती है। इससे आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।