Gantantra Diwas Desh Bhakti Geet: देश के इतिहास में गणतंत्र दिवस बेहद ही महत्वपूर्ण दिन रहा है। यह दिन न केवल हमारे देश का संविधान लागू होने और भारत को एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में घोषित किए जाने का प्रतीक है बल्कि भारतीयों के लिए विशेष महत्व रखता है। गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर परेड होती है। झंडा फहराया जाता है।
इस अवसर पर अलग-अलग राज्यों की झांकियां निकलती हैं। देशभर में भारतीय इस दिन को उत्सव की तरह मनाते हैं। ऐसे में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्कूल-कॉलेज से लेकर दफ्तरों में देशभक्ति की बयार बहती। इस दौरान बच्चों से लेकर बुर्जुग सभी देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आते हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए आप 5 देशभक्ति गानों के हिंदी लिरिक्स यहां से नोट या याद कर सकते हैं।
गणतंत्र दिवस के लिए देशभक्ति गीत
1- ऐ मेरे वतन के लोगों
ऐ मेरे वतन के लोगों, तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का, लहरा लो तिरंगा प्यारा..
पर मत भूलो सीमा पर, वीरों ने हैं प्राण गवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो, कुछ याद उन्हें भी कर लो
जो लौट के घर ना आए, जो लौट के घर ना आए
ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी
जो शहीद हुये हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी
तुम भूल ना जाओ उनको इसलिए कही ये कहानी
जो शहीद हुये हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी, जब देश में थी दीवाली, वो खेल रहे थे होली
जब हम बैठे थे घरों में.. जब हम बैठे थे घरों में..
वो झेल रहे थे गोली
संगीन पे धर कर माथा, सो गए अमर बलिदानी
जो शहीद हुए हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी, जब घायल हुआ हिमालय, खतरे में पड़ी आज़ादी
जब तक थी सांस लडे वो.. जब तक थी सांस लडे वो,
फिर अपनी जान बिछा दी
जो खून गिरा पर्वत पर, वो खून था हिन्दुस्तानी
जो शहीद हुए हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी।
कोई सिख कोई जाट मराठा, कोई गुरखा कोई मद्रासी
सरहद पर मरने वाला.. सरहद पर मरनेवाला,
हर वीर था भारतवासी
थे धन्य जवान वो अपने, थी धन्य वो उनकी जवानी
जो शहीद हुए हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी
थी खून से लथपथ काया, फिर भी बंदुक उठाके
दस दस को एक ने मारा, फिर गिर गए होश गंवा के
जब अंत समय आया तो, कह गए के अब मरते हैं
खुश रहना देश के प्यारों, अब हम तो सफर करते हैं
क्या लोग थे वो दीवाने, क्या लोग थे वो अभिमानी
जो शहीद हुए हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी
तुम भूल ना जाओ उनको इसलिए कही ये कहानी
जो शहीद हुए हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी
जय हिंद, जय हिंद की सेना जय हिंद, जय हिंद की सेना
2- विजयी विश्व तिरंगा प्यारा
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,
झंडा ऊंचा रहे हमारा।
सदा शक्ति बरसाने वाला,
प्रेम सुधा सरसाने वाला,
वीरों को हरषाने वाला,
मातृभूमि का तन-मन सारा।
स्वतंत्रता के भीषण रण में,
लखकर बढ़े जोश क्षण-क्षण में,
कांपे शत्रु देखकर मन में,
मिट जाए भय संकट सारा।
इस झंडे के नीचे निर्भय,
लें स्वराज्य यह अविचल निश्चय,
बोलें भारत माता की जय,
स्वतंत्रता हो ध्येय हमारा।
आओ! प्यारे वीरो, आओ।
देश-धर्म पर बलि-बलि जाओ,
एक साथ सब मिलकर गाओ,
प्यारा भारत देश हमारा।
इसकी शान न जाने पाए,
चाहे जान भले ही जाए,
विश्व-विजय करके दिखलाएं,
तब होवे प्रण पूर्ण हमारा।
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,
झंडा ऊंचा रहे हमारा।
3- कर चले हम फिदा
कर चले हम फ़िदा जान-ओ-तन साथियों
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों – 2
सांस थमती गई नब्ज जमती गई
फिर भी बढ़ते कदम को न रुकने दिया
कट गये सर हमारे तो कुछ गम नहीं
सर हिमालय का हमने न झुकने दिया
मरते मरते रहा बांकापन साथियों, अब तुम्हारे …
ज़िंदा रहने के मौसम बहुत हैं मगर
जान देने की रुत रोज़ आती नहीं
हुस्न और इश्क़ दोनों को रुसवा करे
वो जवानी जो खूं में नहाती नहीं
आज धरती बनी है दुल्हन साथियों, अब तुम्हारे …
राह क़ुर्बानियों की न वीरान हो
तुम सजाते ही रहना नये क़ाफ़िले
फ़तह का जश्न इस जश्न के बाद है
ज़िंदगी मौत से मिल रही है गले
बांध लो अपने सर से कफ़न साथियों, अब तुम्हारे …
खींच दो अपने खून से जमीं पर लकीर
इस तरफ़ आने पाये न रावण कोई
तोड़ दो हाथ अगर हाथ उठने लगे
छूने पाये न सीता का दामन कोई
राम भी तुम तुम्हीं लक्ष्मण साथियों, अब तुम्हारे …
4- तिरंगा गीत
चांद, सूरज-सा तिरंगा
प्रेम की गंगा तिरंगा
विश्व में न्यारा तिरंगा
जान से प्यारा तिरंगा
सारे हिंदुस्तान की
बलिदान-गाथा गाएगा
ये तिरंगा आसमां पर
शान से लहराएगा।
शौर्य केसरिया हमारा
चक्र है गति का सितारा
श्वेत सब रंगों में प्यारा
शांति का करता इशारा
ये हरा, खुशियों भरा है
सोना उपजाती धरा है
हर धरम, हर जाति के
गुलशन को ये महकाएगा।
ये है आज़ादी का परचम
इसमें छह ऋतुओं के मौसम
इसकी रक्षा में लगे हम
इसका स्वर है वंदेमातरम
साथ हो सबके तिरंगा
हाथ हो सबके तिरंगा
ये तिरंगा सारी दुनिया
में उजाला लाएगा।
5- घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा
भारत देश हमारा प्रणाम
घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा
घर घर तिरंगा
प्रति घर तिरंगा
घरो घरी तिरंगा
प्रत्येक घरी तिरंगा
आसमां को पाना है
आसमां से आगे जाना है
नये भारत की नयी कहानी
अब आसमां को सुनाना है
गर्व है इस तिरंगे पर
सारे जहां को ये दिखाएंगे
अमृत काल मनाएंगे
घर घर तिरंगा लहराएंगे
घर घर तिरंगा
हर घर तिरंगा
हर घर तिरंगा
इंडिया इंडिया इंडिया
केसरिया रंग है क्या
ये रंग मेरी शक्ति का है
ये रंग मेरी ताक़त का है
ये रंग देश के माथे पे सजा
श्वेत है क्या
रंग सत्य का
ये श्वेत रंग शांति का है
ये श्वेत रंग एकेका है
ये रंग देश के दिल में है बसा
रंग हरा तो ख़ुशहाली का है
ये धरम चक्र विकास का
इन्हीं उसूलों से बना है बना
तिरंगा हमारा तिरंगा प्यारा
घर घर तिरंगा
हर घर तिरंगा …
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: Happy Republic Day 2026 Wishes Images LIVE: गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, इन संदेशों से अपनों को कहें ‘हैप्पी रिपब्लिक डे’
