भारत के कर्नाटक राज्य में कुर्ग हिल्स स्टेशन स्थित है जिसे कोडगु पर्यटन स्थल के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्यटन स्थल काफी मशहूर है जो अपने खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाता है। कुर्ग समुद्र तल से 1525 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह स्थल अपने प्रसिद्ध चाय, कॉफी, और घने जंगलो के लिए भी जाना जाता है। अगर आप दिल्ली के गर्मियों से परेशान हो चुके हैं और ठंडी जगह की तालाश में हैं तो जाइए यहां और घुम आइए अपने परिवार के साथ, यकीनन बेहद पसंद आएगी आपको यह जगह।

मंडलपट्टी व्यू पाइंट, कुर्ग-Mandalpatti Viewpoint, Coorg

मंडलपट्टी कुर्ग का बेहद फैमस जगह है। मंडलपट्टी का अर्थ है “बादलों का बाजार” जो लगभग 4050 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। मंडलपट्टी पहाड़ी की चोटी पुष्पगिरी रिजर्व फारेस्ट का एक छोटा सा हिस्सा है। इस पहाड़ी पर चढ़कर आप इस क्षेत्र के अद्भुत नजारों को देख सकते हैं। इस पहाड़ी पर चढ़ने के लिए आप दो रास्ते ले सकते हैं। एक एबी फॉक्स जंक्सन के माध्यम से जाने का छोटा सा रास्ता है और दूसरा रास्ता मक्कंदुरू के माध्यम से है। जहां से चढ़कर आप इसकी खूबसूरती को निहार सकते हैं। यहां एंट्री करने की फीस 5 रूपये है और घुमने की फीस 25 रुपये है । इस जगह पर आप सुबह 6 बजे से शाम के 8 बजे तक घुम सकते हैं। अगर आपको यहां का पुरा नजारा देखना हो तो एक रास्ते से अंदर जाइए और दूसरे रास्ते से बाहर निकलिए।

कुर्ग का नामद्रोलिंग मठ- Namdroling Monastery in Coorg

कुर्ग हिल स्टेशन से लगभग 34 किलोमीटर की दूरी पर नामद्रोलिंग मठ स्थित है, जिसे स्वर्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। नामद्रोलिंग मठ को तिब्बती बौद्ध धर्म में स्कूलों का सबसे बड़ा शिक्षण केंद्र माना जाता है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी तिब्बती बस्ती बाइलाकुप्पे में स्थित है। यहां बौद्ध मंदिर में तीन मंजिला आश्रम बना हुआ है जो 5000 से अधिक भिक्षुओं का घर है। इसे श्रद्धा के तौर पर भगवान बुद्ध के शिक्षाओं को बनाए रखने के लिए माना जाता है। यहां घूमने के लिए आपको टिकट लेनी होगी। इस मंदिर में घुमने का समय सुबह 7 बजे से रात के 8 बजे तक है। आप इस मंदिर का भ्रमण कर सकते हैं। यह मंदिर पर्यटकों के आस्था का केंद्र बना हुआ है।

कुर्ग में राजा की सीट- Raja’s Seat in Coorg

कुर्ग हिल स्टेशन के प्रमुख जगहों में से एक राजा की सीट जगह है। यहां की खूबसूरती एसी है कि पर्यटक खुद अपने आम खींचे चले आते हैं। यह स्थल कुर्ग जिले के मदिकेरी में स्थित है। अगर आपको प्रकृति से प्यार है तो यह जगह आपके लिए है। यहां खूबसूरत फुलों से हरा-भरा राजा की सीट उद्धान है। इसके आलावा सनसेट और सनराइज में यहां का नजारा बेहद खूबसूरत दिखता है। तो आप जाइए और यहां के स्वर्ग जैसा जगह का आनंद उठा आइए।

कुर्ग में इरूप्पु फॉल्स-Iruppu Falls in Coorg

इरुप्पु वाटर फॉल्स एक खूबसूरत झरना है जो ब्रह्मगिरी पर्वत सृंखला पर स्थित है। इस झरना के पास ही भगवान शिव का रामेश्वर मंदिर भी है। इस वाटर फॉल के पानी को प्राचीन काल से ही काफी पवित्र माना जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि यह झरना रामायण काल से ही है। इरुप्पु फॉल्स को लक्षमण तीर्थ वाटरफॉल के नाम से भी जाना जाता है। तो जाइए आप भी और इस खूबसूरत वादियों का आनंद उठा आइए।

कुर्ग का एबी फॉल्स-Abbey Falls in Coorg

एबी फॉल्स बेहद हा खूबसूरत जगह है। यह 70 फीट की ऊंचाई से नीचे की ओर स्थित है जो वाकई देखने लायक जगह है। यह जगह ब्रिटिश शासन के दौरान से ही फैमस है। ऐसा कहा जाता है कि अंग्रेजो के समय इस जगह को जेसी फॉल्स कहा जाता था। यह भी माना जाता है कि इस जगह का नाम ब्रिटिश पादरी ने अपनी बेटी की याद में रखा था। यहां जाने की एंट्री फीस 15 रूपये है और सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक आप यहां घूम सकते हैं। तो जाइए हरी-भरी वादियों के साथ मसालों वाली कॉफी का आनंद उठाइए।

Written by-Rashmi Raj