भारतीय रसोई में अक्सर खानपान की चीजों को स्टील के डिब्बों में स्टोर करके रखा जाता है। ये टिकाऊ तो होते ही हैं साथ ही इन्हें साफ करना भी बेहद आसान होता है। दालों से लेकर अचार रखने में इनका इस्तेमाल किया जाता है। लंचबॉक्स भी कई लोग स्टील का ही यूज करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कुछ फूट आइटम को स्टील के डिब्बों या कंटेनर में रखने से बचना चाहिए, क्योंकि ये प्रोडक्ट्स स्टील के साथ रिएक्शन कर सकते हैं। ऐसा होने न केवल इनके स्वाद पर असर पड़ता है बल्कि ये अपना न्यूट्रिशन भी खो सकते हैं। इतना ही नहीं कई बार ये खाने के लिए सुरक्षित नहीं रहते हैं। आइए जानें इसके बारे में।

अचार

अचार हर में खाया और स्टोर किया जाता है। लेकिन अचार को कभी स्टील के डिब्बों में नहीं रखना चाहिए। इसमें मौजूद प्राकृतिक एसिड और अचार को बनाने में इस्तेमाल किए गए तेल, नींबू, सिरका आदि स्टील के साथ रिएक्शन कर सकते हैं।

दही

दही सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें प्राकृतिक रूप से अम्लीयता होती है। जब इसे स्टील के बर्तन में रखा जाता है तो यह किण्वन कर सकता है। इससे इसका स्वाद बिगड़ सकता है। दही को मिट्टी या कांच के बर्तन में रखें।

फल

फलों को स्टील के कंटेनर में रखने से बचना चाहिए। केला, संतरा जैसी चीजों को एयरटाइट कांच के कंटेनर में रखें। इन्हें रखने के लिए आप फूड सेफ प्लास्टिक के डिब्बों का यूज भी कर सकते हैं।

टमाटर से बनीं चीजें

कई डिश को बनाने में टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसी चीजों को स्टोर करने के लिए आपको स्टील के कंटेनर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि टमाटर में ऐसे गुण होते हैं जिसमें नेचुरल एसिड होता है। ये स्टील की धातु के साथ रिएक्शन कर सकते हैं।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: कम समय में मलाई या दही से देसी घी निकालने के लिए अपनाएं ये 2 तरकीब, यहां जाने आसान तरीका