Teachers Day 2025: शिक्षकों को सम्मान देने के लिए हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाता है। इस दिन उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मान और आदर दिया जाता है। शिक्षक को भगवान से ऊपर का दर्जा दिया जाता है। क्योंकि उनके मार्गदर्शन से ही लोग अपने जीवन में सही दिशा में आगे बढ़ पाते हैं। इस खास दिन आपको बच्चों को भारत के ऐसे 5 महान शिक्षकों के बारे में जरूर बताना चाहिए जिनके ज्ञान को दुनिया भर में सराहा गया। उन्होंने समाज में आदर्श स्थापित किए।
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन
इतिहास के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों की बात की जाए तो डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को जरूर याद किया जाता है। यूं तो वह भारत के दूसरे राष्ट्रपति और पहले उपराष्ट्रपति थे। लेकिन शिक्षा के प्रति उनका समर्पण भी अथाह था। दर्शनशास्त्र की सबसे कठिन अवधारणाओं में भी उन्होंने अपना योगदान दिया था।
स्वामी विवेकानंद
स्वामी विवेकानंद की गिनती भी भारत के महान शिक्षकों में की जाती है। उन्होंने गुरुकुल शिक्षा प्रणाली का प्रचार किया। ताकि छात्रों को संपूर्ण शिक्षा मिल सके। वह छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए जीवनभर कार्य करते रहे। उनकी शिक्षा प्रणाली आज भी प्रासंगिक हैं।
स्वामी दयानंद सरस्वती
आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती भी भारत के महान शिक्षकों में से एक हैं। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी। उनका मानना था कि शिक्षा प्रणाली के साथ-साथ विद्यार्थी के व्यक्तित्व का निर्माण भी होना चाहिए।
चाणक्य
महान दार्शनिक और न्यायविद चाणक्य की शिक्षाएं आज भी लोग अपनाते हैं। इतिहास के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों में से एक चाणक्य की नैतिकता, राजनीति, अर्थशास्त्र से जुड़ी शिक्षा उस समय के लिए काफी प्रासंगिक थी। साथ ही आज के समय भी यह उपयोगी हैं।
सावित्रीबाई फुले
यह भारत की पहली महिला शिक्षिका थी। उन्होंने देश में लड़कियों की पढ़ाई के लिए अभियान चलाता था। वह पहले बालिका विद्यालय की प्रिंसिपल भी थी। उस समय बच्चियों की शिक्षा के लिए उन्होंने भरसक प्रयास किए थे।