हमारे आसपास कई ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें हम बचपन से देखते आ रहे हैं। हालांकि, बावजूद इसके हम उन चीजों से जुड़ी कई छोटी लेकिन जरूरी बातों से अनजान रह जाते हैं। कई बार इन चीजों को लेकर मन में सवाल भी आते हैं लेकिन फिर जवाब ना मिलने के चलते हम एक बार फिर इन्हें नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ जाते हैं। उदाहरण के लिए बात करते हैं किसी कंपनी के लोगो (Logo) की। छोटी से लेकर बड़ी-बड़ी कंपनियां मार्किट में अपनी पहचान बनाने के लिए एक खास और अलग डिजाइन तैयार करती हैं जिसे आम भाषा में ‘लोगो'(Logo) कहा जाता है। बचपन से लेकर आजतक आप ना जानें कितनी कंपनियों के कितने ही Logo देखते आएं हैं लेकिन क्या कभी आपने इनके पीछे छिपा मतलब जानने की कोशिश की है?
जी हां, आपको बता दें कि कोई भी Logo यूहीं नहीं बनाया जाता है, बल्कि इनपर बनी हर एक छोटी चीज में एक खास मतलब छिपा होता है। इसी मतलब को ध्यान में रखते हुए एक डिजाइन किया जाता है और इस तरह किसी कंपनी को उसका एक अलग साइन मिल पाता है। बात को और बेहतर समझने के लिए आइए आपको बताते हैं विश्व की कुछ बड़ी कंपनियां जैसे Amazon, Domino’s, Apple आदि के लोगो में छिपे सीक्रेट्स के बारे में।
अमेज़न:

जैसा की तस्वीर में देखा जा सकता है, Amazon के Logo पर एक ऐरो (Arrow) बना हुआ है। अक्सर लोगों को लगता है कि ये ऐरो महज एक डिजाइन है और Logos में क्रिएटिविटी एड करने के लिए दिया गया है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी की अमेज़न के Logo में बना ये ऐरो अपने आप में खास मतलब छिपाए हुए है।
क्या है मतलब?
ध्यान देने पर आपको पता चलेगा कि ये ऐरो A से शुरू होकर Z पर खत्म हो रहा है। इस तरह ये दर्शता है कि Amazon पर A से Z तक हर तरह का हर सामान मिलता है।
डोमिनोज:

डोमिनोज से पिज्जा मंगाकर तो आपने बहुत बार खाया होगा लेकिन क्या कभी इसके Logo पर ध्यान दिया है? तस्वीर में देखा जा सकता है कि डोमिनोज पिज्जा के Logo पर तीन डॉट बनाई गई हैं। ये भी केवल डिजाइन के लिए नहीं हैं।
क्या है मतलब?
दरअसल, Domino’s के Logo पर बनी ये तीन बिंदु डोमिनोज स्टोर के शुरुआती तीन लोकेशन का प्रतिनिधित्व करती हैं।
एप्पल:

आज एप्पल का Logo आधा कटा हुआ सेब है, लेकिन इस लोगो में कई तरह के बदलाव किए जा चुके हैं। जानकारी के लिए बता दें कि एप्पल कंपनी की स्थापना साल 1976 में की गई थी। उस समय इसके Logo में आइजैक न्यूटन बने थे और ऊपर एक सेब लटका था, लेकिन साल 1977 में कंपनी के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स को ये Logo कुछ खास नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने रॉब जैनॉफ नाम के एक ग्राफिक डिजाइनर को नया Logo डिजाइन करने की जिम्मेदारी दी।
क्या है मतलब?
रॉब जैनॉफ ने ही एप्पल को उसका Logo दिया है, लेकिन आधा कटा हुआ क्यों? इसकी जगह पूरा सेब भी किया जा सकता था। रॉब जैनॉफ ने इस सवाल का जवाब भी दिया है। कोड्सजेस्चर नाम की एक वेबसाइट के मुताबिक, रॉब ने लोगो के लिए कटा हुआ सेब इसलिए चुना ताकि लोग आसानी से समझ सकें कि ये एक सेब है कोई चेरी या टमाटर नहीं।
डेल:

Dell का Logo यूं तो काफी सरल है, लेकिन एक चीज जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है, वो है उसपर बना तिरछा ‘E’
क्या है मतलब?
मनी कंट्रोल की खबर के मुताबिक, कंपनी के विकास के शुरुआती दिनों के दौरान, डेल के संस्थापक ने कहा था ‘Turn the world on its ear’, एंगल्ड “ई” इसी अप्रोच को दर्शाता है।
बास्किन-रॉबिन्स:

Baskin Robbins दुनिया की सबसे प्रसिद्ध आइसक्रीम कंपनियों में से एक है। अब अगर तस्वीर की ओर ध्यान दिया जाए तो Baskin Robbins के लोगो पर आधा ‘B’ और आधा ‘R’ गुलाबी रंग से लिखा गया है जबकि, बाकि का हर अक्षर नीले रंग का है।
क्या है मतलब?
ध्यान से देखने पर ये आधा ‘B’ और ‘R’ मैथ्स के ’31’ नंबर की तरह दिखते हैं। कंपनी के Logo पर बना 31 नंबर आइसक्रीम के उन 31 फ्लेवर को दर्शाता है जिसके साथ कंपनी ने अपनी शुरुआत की थी।
FAQs
Logo का फुल फॉर्म क्या है?
Logo का फुल फॉर्म ‘लैंग्वेज ऑफ ग्राफिक्स ओरिएंटेड’ है।
क्या दो ब्रांड का एक लोगो समान हो सकता है?
नहीं, दो कंपनियों का लोगो एक जैसा नहीं हो सकता है। किसी भी कंपनी का लोगो उसकी एक विशिष्ट पहचान करता है और इसका उपयोग किसी अन्य कंपनी द्वारा नहीं किया जा सकता है।