Morning Mantra: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखना काफी जरूरी होता है। वहीं, अधिकतर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय के साथ करते हैं। हालांकि, गर्मी में चाय पीने की आदत बॉडी को डिहाइड्रेट करने के साथ-साथ कई बीमारियों को न्योता दे सकती है। ऐसे में आप अपने दिन की शुरुआत कुछ हेल्दी ड्रिंक्स के साथ कर सकते हैं। ये ड्रिंक्स शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ एनर्जी भी बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं।

नींबू पानी- Lemon Water

आप अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी के साथ कर सकते हैं। इसमें विटामिन C की मात्रा भरपूर होती है। इसको पीने से शरीर आसानी से डिटॉक्स हो जाता है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और थोड़ा सा शहद मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और दिनभर फ्रेशनेस बनी रहती है।

नारियल पानी- Coconut Water

आप नारियल पानी भी पी सकते हैं। इसमें अच्छी मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। इसको पीने से थकान भी दूर होती है। यह स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है।

सत्तू ड्रिंक

अगर आप सुबह पीने के लिए कुछ देसी टाइप में ढूंढ रहे हैं, तो आप सत्तू पर विचार कर सकते हैं। इसको पीने से शरीर ठंडा रहता है। इसको गर्मियों का सुपरफूड कहा जाता है। आप इसमें सत्तू, नींबू, काला नमक और थोड़ा सा जीरा पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। इससे पेट ठंडा बना रहता है।

हर्बल ग्रीन टी

चाय के बजाय आप ग्रीन टी पर भी विचार कर सकते हैं। यह एक काफी बेहतर ऑप्शन है। आप तुलसी, अदरक, पुदीना जैसी ग्रीन टी पर विचार कर सकते हैं।

खीरे-पुदीने का डिटॉक्स वॉटर

खीरे और पुदीने से बने डिटॉक्स वॉटर का भी आप सेवन कर सकते हैं। इसको बनाने के लिए आप एक जग पानी में खीरे के स्लाइस, पुदीना और नींबू डालकर रातभर रख दें। इसी से आप अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। आगे पढ़िएः नारियल और दूध से बालों के लिए बनाएं ये खास हेयर पैक, कुछ ही दिनों में मिलेगा बेहतरीन रिजल्ट