Yoga for eyes: आजकल सभी लोगों के हाथ में मोबाइल फोन से लेकर स्मार्ट गैजेट्स देखने को मिल जाते हैं। लोगों का बहुत सारा समय स्क्रीन पर गुजरता है। इससे बच्चे भी दूर नहीं हैं। ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर वीडियो गेम खेलने की वजह से बच्चों की आंखें कमजोर हो रही हैं। आंखों को सुरक्षित रखने के लिए स्क्रीन पर सीमित समय बिताने और नियमित आंखों की जांच कराने की जरूरत होती है। इसके साथ ही आप बच्चों की नजर तेज करने के लिए रोजाना कुछ आसान योगाभ्यास करवा सकते हैं। इससे उनकी दृष्टि में सुधार होगा ही, साथ ही उनमें एकाग्रता भी बढ़ेगी। आइए जानें इसके बारे में।
पामिंग (Palming)
इसे करने के लिए बच्चे को अपनी हथेलियों को तब तक रगड़ना चाहिए जब तक वे गर्म न हो जाएं। फिर उन्हें बिना दबाव डाले अपनी बंद आंखों पर रखना चाहिए। इससे थकी हुई आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलता है। आंखों का तनाव दूर होता है। कंप्यूटर पर काम करने या पढ़ने के बाद यह विशेष रूप से फायदेमंद होता है।
आंखों का घुमाव (Eye rotation)
इसे करने के लिए सिर को स्थिर रखें फिर आंखों को धीरे-धीरे अलग-अलग दिशाओं में घुमाएं। फिर ऊपर-नीचे, बाएं से दाएं देखें। घड़ी की सुई की दिशा में और घड़ी की सुई की विपरीत दिशा में गोल-गोल आंखों को घुमाएं। इसे करने से मांसपेशियों में लचीलापन बढ़ाता है। एकाग्रता को बढ़ाता है और दृष्टि को मजबूत बनाता है।
मोमबत्ती देखना (candle gazing)
सबसे पहले एक मोमबत्ती जलाकर उसे आंखों के स्तर पर लगभग 2 फीट की दूरी पर रखें। फिर जब तक आरामदायक हो, बिना पलकें झपकाए लौ में स्थिर दृष्टि बनाए रखें। फिर आराम करें और आंखें बंद कर लें। यह एक प्राचीन योगाभ्यास है जिससे एकाग्रता बढ़ती है। साथ ही दृष्टि तंत्रिकाएं मजबूत होती हैं।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: हिंदू बच्चों के लिए अ अक्षर से शुरू होने वाले नाम, यहां देखिए 2025 के नए नामों की लिस्ट