Pest prevention tips: घर में घूमते चूहे, कीड़े-मकोड़े और छिपकलियां भले किसे पसंद होती हैं, लेकिन क्या आपको पता है आपकी की कुछ गलतियां इन्हें अनजाने में घर में आने का न्योता देती हैं। इसी वजह से बार-बार ये आपके घर का चक्कर लगाते हैं। कई बार रसोई साफ-सुथरी दिखती है, लेकिन उसमें कुछ अजीब सी गंध आती है।
चूल्हे के पास तेल का निशान, जार के पास चीनी के कुछ दाने, रात भर खुले में रखे फल। ये हमारे लिए गंदगी नहीं हैं, लेकिन कीटों के लिए संकेत हैं। इस बात का सबूत कि यहां नियमित रूप से खाना बनता है। बड़ी-बड़ी चीजें गिरने से परेशानी नहीं होती है। परेशानी तो छोटी-छोटी, बार-बार होने वाली चीजों से होती है, जैसे सिंक का गीला रह जाना और कपड़े का कभी पूरी तरह न सूखना।
1- नमी करती है कीटों को आकर्षित
भोजन कीटों को आकर्षित करता है, लेकिन पानी उन्हें रुकने के लिए मजबूर करता है। आपके घर में टपकता नल, बाथरूम का फर्श जो इस्तेमाल के बाद भी काफी देर तक गीला रहता है। या फ्रिज के नीचे फंसी नमी या पौधों की क्यारियों में जमा नमी। ये जगहें हमें दिखाई नहीं देतीं, लेकिन कीटों के लिए परफेक्ट होती हैं।
2- ये जगह होती हैं इनकी फेवरेट जगह
कीटों को कुछ जगह बहुत पसंद होती हैं, वो इन्हें मिलने पर यह आपके घर में बार-बार चक्कर लगाते हैं। कोनों में धकेले गए गत्ते के ढेर, पुराने अखबार और स्टोरेज बैग। ये अंधेरा, गर्मी देने वाली जगह हैं। खासकर गत्ते नमी सोख लेते हैं और गंध को रोक लेते हैं। जिससे यह एक बेहद आरामदायक आश्रय बन जाता है।
3- कूड़ा-कचरा बहुत देर तक पड़ा रहना
घर को कीट-मुक्त रहने के लिए एकदम सही होना जरूरी नहीं है। बस, कीटों को जिन छोटी-छोटी सुविधाओं की जरूरत होती है, उन्हें हटा देना चाहिए। जैसे छुपे हुए टुकड़े, नमी के निशान, छिपने की आरामदायक जगहें, प्रवेश के छोटे-छोटे छेद। जब कोई जगह ये सुविधाएं देना बंद कर देती है, तो कीटों की रुचि कम हो जाती है। साथ ही घर में कभी भी कूड़ा-कचरा बहुत देर तक पड़ा न रहने दें।
4- रात भर गंदे बर्तन छोड़ देना
हम सभी ने कभी न कभी ऐसी रातें बिताई हैं जब बर्तन धोने का ख्याल ही थका देने वाला लगता है, लेकिन उन्हें सुबह तक ऐसे ही छोड़ देना कीड़ों को न्योता देने जैसा है। बचा हुआ खाना , चिकनाई और सिंक में जमा पानी चींटियों, तिलचट्टों और यहां तक कि मक्खियों को भी आकर्षित कर सकता है।
5- पालतू जानवरों का खाना न हटाना
आपके पालतू जानवर का खाना भले ही उनके लिए बना हो, लेकिन कीड़े-मकोड़े भी इसे उतना ही पसंद करते हैं। प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर, सूखा और गीला, दोनों तरह का खाना तेज गंध छोड़ता है जो चींटियों, तिलचट्टों और यहां तक कि चूहों जैसे कई कीड़ों को आकर्षित करता है। पालतू जानवरों के कटोरे को घर के अंदर या बाहर खुला छोड़ने से वे जल्दी ही कीड़ों के लिए दावत बन जाते हैं। इन्हें हटा देना चाहिए।
