Beetroot Benefits in Pregnancy: जच्चा और बच्चा दोनों को स्वस्थ्य रखने के लिए प्रेग्नेंसी में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। चुकंदर का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, मिनरल, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। यह शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। चुकंदर गर्भवती महिला को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। डॉक्टर की सलाह पर आप इसे संतुलित मात्रा में अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदे। साथ ही सलाद या जूस किस तरीके से चुकंदर का सेवन गर्भवती महिला के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।

गर्भावस्था में चुकंदर खाने के फायदे

1- शरीर को मिलती एनर्जी

चुकंदर में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स होता है। गर्भावस्था में इसका सेवन करने से एनर्जी मिलती है। शारीरिक सहनशक्ति बढ़ती है।

2- सूजन कम करने में करे मदद

गर्भावस्था में अक्सर महिलाओं के पैरों में सूजन आ जाती है। चुकंदर सूजन को कम करने में सहायक होता है। क्योंकि इसमें बीटालेन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है।

3- जन्म संबंधी रोग के जोखिम को घटाए

चुकंदर में काफी अच्छी मात्रा फोलेट होता है। इसे खाने से जन्म संबंधी रोग का जोखिम कम होता है। साथ ही शिशुओं के नर्वस सिस्टम के विकास में मदद मिलती है।

4- खून को करे साफ

चुकंदर का सेवन करने से महिलाओं को खून साफ होता है। साथ ही संक्रमण से बचाव होता है। गर्भावस्था में इसका सेवन करने से प्रेग्नेंट महिला का स्टेमिना अच्छा होता है।

5- पाचन की समस्याओं से बचाएं

चुकंदर में भरपूर मात्रा में हाई फाइबर होता है। इसका सेवन करने से गर्भावस्था में पाचन संबंधी परेशानियां दूर रहती हैं। इसे खाने से पेट जल्दी साफ हो जाता है।

गर्भावस्था में कैसे करें चुकंदर का सेवन?

चुकंदर को सलाद में खाना या फिर उसका जूस पीना दोनों ही फायदेमंद होते हैं। चुकंदर का जूस पीने से नाइट्रेट, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल की मिलती है । लेकिन चुकंदर का जूस पीने से आपके शरीर में फाइबर की मात्रा कम पहुंचेगी।