World Bicycle Day: लोगों को साइकिलिंग के फायदों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। 2018 में यूएनओ की तरफ से तीन जून (3rd June) को वर्ल्ड साइकिल डे मनाने की आधिकारिक घोषणा की गई थी। साइकिल चलाने से न केवल आपका शरीर स्वस्थ्य रहता है बल्कि ये मेंटल हेल्थ के लिए भी यह काफी फायदेमंद है। आप इसे वर्कआउट के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते है साइकिल चलाने के फायदे, विश्व साइकिल दिवस का इतिहास, किन लोगों को नहीं करनी चाहिए साइकिलिंग और इससे जुड़ी तमाम जानकारी।
विश्व साइकिल दिवस का इतिहास
ऐसा बताया जाता है कि सन् 1990 के दौरान साइकिल काफी पॉपुलर हुई। अमेरिका के मोंटगोमरी कॉलेज के प्रोफेसर लेस्जेक सिबिल्स ने याचिका देकर वर्ल्ड साइकिल डे मनाने का प्रस्ताव किया था।
साइकिल चलाने के 5 फायदे
वेट लॉस
वजन घटाने के लिए आप साइकिलिंग कर सकते हैं। इसे चलाने से कैलोरी बर्न होती है। इससे आपको वजन कम करने काफी मदद मिलती है।
पैसों की बचत
अगर आप आसपास कहीं जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसा करने से आपके पेट्रोल के पैसे बचेंगे। साथ ही ट्रेफिक में फंसने की दिक्कत नहीं होगी।
कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज
साइकिलिंग करना एक कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज है। ऐसा करने से आपका शरीर मजबूत बनता है। साथ ही कई तरह की बीमारियों से बचाव को तैयार होता है।
चिंता करे कम
कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि जब शरीर में हार्मोन रिलीज होता है तो इससे चिंता कम होती है। ऐसे में साइकिलिंग करने से स्ट्रेस कम होता है।
दिमाग करे तेज काम
साइकिलिंग करने से ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे शरीर में ऑक्सीजन व न्यूट्रिएंट्स की मात्रा बढ़ती है। इससे दिमाग तेज काम करता है।
किन लोगों को नहीं करनी चाहिए साइकिलिंग?
घुटनों की समस्या से पीड़ित लोग
मिर्गी के दौरे वाले लोग
सांस की प्रॉब्लम से परेशान लोग
साइकिलिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान
साइकिल के ब्रेक, टायर और चेन की नियमित जांच करें।
फ्लैट और सख्त जूते पहनें, ताकि पैडल पर सही पकड़ बने।
साइकिल चलाते समय आरामदायक कपड़े पहनें।
खाने के तुरंत बाद साइकिल न चलाएं।
साइकिलिंग से पहले बहुत ज्यादा पानी न पिएं।
अंधेरे में साइकिलिंग करने से बचें।
लंबी दूरी तय करते समय पानी पीते रहें।
रोजाना कितनी देर चलाएं साइकिल?
यूं तो हर व्यक्ति की शरीर की क्षमता अलग-अलग होती है। ऐसे में कितनी देर साइकिल चलानी चाहिए वो लोगों की व्यक्तिगत क्षमताओं पर निर्भर करता है। लेकिन अगर वर्कआउट के लिए आपको साइकिलिंग करनी है तो आप रोजाना शुरुआती दिनों में करीब 15 मिनट साइकिल चला सकते हैं। वहीं अगर कोई व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ्य है तो रोजाना 30 मिनट आराम से साइकिल चला सकता है।
रोजाना सुबह साइकिलिंग करने के फायदे
रोजाना सुबह साइकिल चलाने से शरीर में एनर्जी आती है। क्योंकि इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इसके साथ ही पैरों, हाथों और कंधों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
साइकिल से जुड़े रोचक तथ्य
विश्व की सबसे लंबी साइकिल 20 मीटर की थी। इसमें 35 लोग बैठे थे।
एक कार 15 साइकिल की जगह लेती है।
पहली साइकिल फ्रांस में बनाई गई थी।
फ्रेड ए बिर्चमोर नामक व्यक्ति ने 1935 में साइकिल से पूरे विश्व की सैर की थी।
नीदरलैंड में करीब 30 प्रतिशत ट्रिप साइकिल से की जाती हैं।
टूर डी फ्रांस दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित और पुरानी साइकिलिंग रेस है।
विश्वभर में हर साल 100 मिलियन से भी ज़्यादा साइकिल निर्माण की जाती हैं।
WHO (World health organization) के मुताबिक रोजाना साइकिल चलाने से वजन घटाने और पैरों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। ऐसे में आपको जब भी टाइम मिले रोजाना थोड़ी देर साइकिलिंग जरूर करें। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: सुबह उठने पर कौन सी एक्सरसाइज और योगासन करना चाहिए? यहां जानिए नाम, शरीर रहेगा फिट