Egg Recipes: जोरों की भूख लगी हो और फटाफट कुछ मिल जाए तो क्या ही कहना। वहीं, जब बात अंडे की होती है तो इस पर एक कहावत भी याद आ जाती है। कहा जाता है कि संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे। कई लोग तो ब्रेकफास्ट में अंडा खाना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोग दिन में किसी भी समय अंडा खा लेते हैं।

अंडा से क्या-क्या बना सकते हैं?

कई लोग इसके इतने भी शौकीन होते हैं कि मार्केट से दो-तीन ट्रे अंडे खरीद कर घर पर ही रख लेते हैं और उसको प्रतिदिन ऑमलेय या बॉयल कर के खाते रहते हैं। ऑमलेट को भी कई प्रकार से बनाया जाता है। मार्केट में ऑमेलट से लेकर अंडा करी और बॉयल अंडा तक कई तरह से लोग खाते हैं, लेकिन अगर आपके पास सिर्फ चार अंडा है और सिर्फ एक प्याज हो तो आप क्या-क्या बना सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको इसके बारे में ही बताएंगे।

ऑमलेट
बॉयल एग
एग कीमा

ऑमलेट कैसे बनाएं? How to make an Omelet

अंडे और प्याज से आप ऑमलेट बना सकते हैं। इसको बनाने के लिए आपको सबसे पहले प्याज और मिर्च को बारीक काट लेना है। फिर आप अंडे को तोड़कर एक गिलास में रख लें। अब आप गिलास में कटे प्याज और मिर्च को डाल कर मिला लें। इस दौरान स्वाद के मुताबिक, नमक भी डाल लें। अब आप एक पैन को चूल्हे पर गर्म करें। पैन मध्यम गर्म होने के बाद इसमें आप अंडे को डाल दें। अब इसको हल्के फ्लेम पर पकाएं। दोनों तरह सही से पक जाने के बाद आप इसको खा सकते हैं।

बॉयल एग- Boiled Eggs Recipe

आप अंडे को उबालकर भी खा सकते हैं। इसके लिए आपको एक बर्तन में पानी को गर्म करना है। ध्यान रहे की बर्तन में पानी उतना ही हो जितने में अंडा डूब जाए। पानी गर्म होने के बाद अब आप इसमें अंडे को धीरे-धीरे डालें। अंडा उबालते समय आप गैस के फ्लेम को मध्यम ही रखें। अब गर्म पानी में आधा चम्मच नमक भी डालें। करीब 12 से 15 मिनट के बाद गैस को बंद कर लें और अंडे को गर्म पानी से निकालकर ठंडे पानी में डाल लें। करीब 7-10 मिनट के बाद आप अंडे को निकालकर छील लें। आप प्याज के साथ इसको आसानी से खा सकते हैं।

अंडा कीमा- egg keema

अंडा कीमा बनाने के लिए आपको सबसे पहले एग को उबालना होगा। फिर अंडे को चार भागों में काट लें। इसके साथ ही आप प्याज को भी काट लें। अब एक पैन को गर्म कर लें। इसमें तेल डालें फिर तेज पत्ता डाल लें। इसमें आप साबुत गरम मसाला को डाल लें। अब आप इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दें। इसको थोड़े समय तक चलते रहें। अब इसमें नमक, टमाटर और मिर्च भी डाल लें। कुछ समय तक इसको चलाते रहें। 10 से 12 मिनट बाद अब मसाला तैयार है। अब आप इसमें अंडे को डाल सकते हैं। थोड़े समय तक इसको भी चलायें। कुछ ही समय बाद अंडा का कीमा बनकर तैयार हो जाएगा।