उम्र बढ़ने के साथ-साथ बालों का सफेद होना एक नेचुरल प्रक्रिया है। हालांकि, आज के समय में खराब खानपान की आदतों, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और कई अन्य कारणों के चलते लोग कम उम्र में भी बालों के सफेद होने से परेशान रहने लगे हैं। अब, इस स्थिति में सफेद बालों को छिपाने के लिए ज्यादातर लोग हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इस तरह की हेयर डाई में कई तरह के कैमिकल मौजूद होते हैं, जो समय के साथ बालों को नुकसान पहुंचाने का कारण बन सकते हैं। ऐसे में आप सफेद बालों से निजात पाने के लिए कुछ नेचुरल तरीके अपना सकते हैं।
दरअसल, आयुर्वेद में कई जड़ी-बूटियां हैं जो समय से पहले सफेद हुए बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने में सहायक मानी जाती हैं। यहां हम आपको 3 ऐसी ही जड़ी-बूटियों के बारे में बता रहे हैं, साथ ही जानेंगे इन्हें इस्तेमाल करने का तरीका-
आंवला
लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है आंवले का। कई रिपोर्ट्स के नतीजे बताते हैं कि आंवले में विटामिन सी और कुछ अन्य एंटीऑक्सिडेंट गुण उच्च मात्रा में मौजूद होते हैं, जो सफेद बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। ये मेलेनिन उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करते हैं, जिससे बालों के सफेद होने की प्रक्रिया धीमी होने लगती है और बालों का प्राकृतिक रंग बरकरार रहता है। ऐसे में सफेद बालों को कम करने के लिए आप आंवले के रस का सेवन कर सकते हैं, अपने सिर पर आंवले का तेल लगा सकते हैं या आंवला पाउडर से हेयर मास्क भी तैयार कर सकते हैं।
कैसे बनाएं आंवला का हेयर मास्क?
- इसके लिए दो बड़े चम्मच आंवला पाउडर को एक बड़ा चम्मच मेथी पाउडर के साथ मिलाएं।
- इसमें जरूरत के हिसाब से नारियल तेल या पानी मिलाकर मिक्स कर लें। इतना करते ही आपका हेयर मास्क बनकर तैयार हो जाएगा।
- इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों पर लगाएं, 45 मिनट तक छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।
- बेहतर नतीजों के लिए आप हफ्ते में 2 बार इस तरीके को आजमा सकते हैं।
शिकाकाई
शिकाकाई बालों बालों को पोषण प्रदान कर नेचुरल रंगत और चमक को बनाए रखने में मदद करती है। इसके अलावा इसे लगाने से रूसी और स्कैल्प की गंदगी को दूर करने में भी मदद मिलती है।
कैसे करें इस्तेमाल?
- इसके लिए आंवला और शिकाकाई पाउडर को बराबर मात्रा में लेकर गर्म पानी में धीमी आंच पर करीब पांच मिनट तक पकाएं।
- तय समय तक आप देखेंगे कि घोल गाढ़ा हो गया है।
- इसके बाद गैस बंद कर दें और पेस्ट को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- ठंडा होने पर एक छ्न्नी की मदद से मिश्रण को छान लें और फिर इसे ब्रश की मदद से बालों पर लगाएं।
- ये तरीका भी आपको नेचुरली काले बाले पाने में मदद करेगा।
रोजमेरी
इन सब से अलग बालों के सफेद होने पर आप रोजमेरी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। कई रिपोर्ट्स के नतीजे रोजमेरी को बालों के लिए बेहद फायदेमंद बताते हैं। ये बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ उन्हें जड़ से काला करने के लिए भी असरदार मानी जाती है।
कैसे करें इस्तेमाल?
- सफेद बालों को काला करने के लिए आप नियमित तौर पर रोजमेरी के तेल से बालों की मसाज कर सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बाल काले होने के साथ-साथ मजबूत भी होते हैं।
- इससे अलग रोजमेरी के पत्तों को पानी में डालकर उबाल लें। इस पानी को आप आंवला और शिकाकाई पाउडर में मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं।
उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- क्या आलू का रस लगाने से स्किन ब्राइट हो जाती है? एक्सपर्ट से जानें चेहरे पर आलू का रस लगाना चाहिए या नहीं