Independence Day 2025 Craft Ideas: भारत में 15 अगस्त यानी शुक्रवार को धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए स्कूल-कॉलेज से लेकर दफ्तरों में भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ऐसे में अक्सर बच्चों को स्कूल में कॉफ्ट एक्टिविटी बनाने के लिए दी जाती हैं। ऐसे में आप कुछ चीजों की मदद से घर पर बेहद आसानी से तिरंगा रिस्ट बैंड, तिरंगा बैच, तिरंगा कैप बना सकते हैं। इन्हें आप स्कूल के अलावा कॉलेज या ऑफिस में भी पहनकर जा सकते हैं।
इस तरह बनाएं तिरंगा बैच | How to make Tiranga batches
तरीका-1
तिरंगा बैच को घर पर झटपट बनाने के लिए सबसे पहले एक चार्ट पेपर लें। इसे आप राउंड शेप में काट लें। इसके बाद स्कैच पेन से तिरंते का रंग भरें। आपका बैच तैयार है। इसे सेफ्टी पिन के साथ कपड़े के ऊपर लगा लें।
तरीका-2
दूसरी तरह से बैच बनाने के लिए पेपर को अपनी मनपंसद डिजाइन या आकृति में काटें। इसके बाद एक चार्ट पेपर लें और इसके बीच में ब्लू कलर के स्कैच से चक्र बनाकर लगाएं। इसके बाद तीनों रंगों को हर तरफ से कलर भरें। डिजाइन्स को एक साथ गोलाकार डिजाइन में ही चिपका दें। अब सेफ्टी पिन की मदद से इस बैच को लगा लें।
तिरंगा रिस्ट बैंड बनाने का तरीका | How to make Tricolour Wrist Band
तिरंगा रिस्ट बैंड बनाने के लिए आपको तीन रंग के स्केच, नारंगी, सफेद और हरे रंग के रिबन की जरूरत होगी। इसके साथ ही ब्लू स्केच, ग्लू, डबल टेप चाहिए। सबसे पहले एक व्हाइट चार्ट पेपर लें। इसमें तीन लाइन बनाएं और तीनों को तिरंगे के तीन रंगों से भर दें। इसके बाद चार्ट के कोने में तीन डॉट्स बनाएं और इसमें तीनों रंग के बांध दें। तैयार हो गया ट्रायकलर रिस्ट बैंड।
तिरंगा कैप बनाने का आसान तरीका | How to Make Tiranga Cap
बाजार से तिरंगा कैप खरीदने के बजाए आप घर में इसे बड़ी आसानी से बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए एक पेपर कार्ड लें और असे अपने सिर के नाप से काट लें। अब इसमें तीन लाइन्स बनाएं और तीनों को तीन रंगों के साथ कलर करें। इसके बाद इसके बीच में ब्लू कलर का एक चक्र बना लें। आपको एक चांद के शेप में पेपर काटना है और इसमें तिरंगे का रंग भरना है। फिर इसे गोल वाले कार्ड से चिपका दें। इन दोनों को एक साथ देखेंगे तो ये कैप जैसा ही नजर आएगा।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: