हर साल 14 फरवरी के दिन पूरी दुनिया में वैलेंनटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन का इंतजार प्रेमी जोड़ों को काफी समय से होता है। इस दिन को प्यार से मिलने वाले गिफ्ट और ज्यादा स्पेशल बना देते हैं। बहुत से जोड़े इस दिन को खास बनाने की प्लानिंग करते रहते हैं जिसके जरिए उनकी कोशिश अपने प्यार को स्पेशल फील कराने की होती है। वैलेंटाइन डे के दिन कोई छुट्टी नहीं होती है लेकिन प्यार करने वाले इस दिन पसर्नल हॉलिडे पर जरूर रहते हैं और अपने पार्टनर से मिलकर इस दिन को सेलि​ब्रेट करते हैं।

वैलेंटाइन डे के दिन हर कपल कुछ अलग करना चाहता है ताकि उसके पार्टनर के लिए यह दिन हमेशा के लिए यादगार बन जाए। सालों से बहुत से कवि और लेखक इस प्यार को शब्दों में कैद करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कहते हैं ना कि प्यार एक अहसास है और उसी अहसास को थोड़ा और गहरा करने की कोशिश पार्टनर करते हैं। इस मौके पर हम आपके लिए लाए हैं कुछ गिफ्ट्स जिनके जरिए आप अपने दिल की बात उन तक पहुंचा सकती हैं।

Valentine Day कॉफी मग- अपने पति को अपनी और उनके साथ वाली एक फोटो प्रिंट वाले कॉफी मग गिफ्ट कर सकती हैं। गिफ्ट टीज पर यह मग 275 में मौजूद है।

Valentine Day यू आर माई बैरी बीयर स्वीट वैलेंनटाइन- अगर आप अपने पति को प्यार से टेडी बीयर बोलती हैं तो यह गिफ्ट उनके लिए अच्छा ऑप्शन है। इसमें आपको 30 कैडल मिलेंगी जिन्हें आप कैंडल लाइट डिनर में यूज कर सकती हैं और इसके साथ एक टेडी बीयर भी मिलेगा। जिसे आप गिफ्ट टीज से 439 रुपए में खरीद सकती हैं।

Valentine Day फ्लावर एन सॉफ्ट ट्वॉय- पिंक रोज हमेशा गिफ्ट करने के लिए बेस्ट ऑप्शन होते हैं। इस कॉम्बो में आपको पिंक रोज, चॉकलेट और टेडी बियर मिलेगा। जिसे देखकर आपके ब्वॉयफ्रेंड इप्रेस हो जाएंगे। एफएनपी डॉट कॉम में यह गिफ्ट 899 रुपए में उपलब्ध है।

Valentine Day गुड लक- अगर ब्वॉयफ्रेंड को गुड लक, खुशियां और स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देना चाहती हैं तो उन्हें इन चीजों का प्रतीक बैंबू प्लांट गिफ्ट कर सकती हैं। एफएनपी पर इसे आप 899 रुपए में खरीद सकती हैं।

Valentine Day पिंक रोज केक- अगर पति को सरप्राइज गिफ्ट देने के बारे में सोच रही हैं तो उन्हें पिंक रोज वाला केक गिफ्ट कर सकती हैं। इसे आप एफएनपी डॉट कॉम से 949 रुपए में खरीद सकती हैं।

विल यू मैरी मी- अगर अपने प्यार को शादी के लिए प्रपोज करना चाहती हैं तो मैरी मी केक सबसे बेस्ट ऑप्शन होगा। इसकी शेप बिल्कुल बॉक्स में रखी अंगूठी वाली है। एफएनपी डॉट कॉम पर यह केक आपको 3299 रुपए में पांच फ्लेवर में मिल सकता है।

आप उन्हें मैक्सिमा की घड़ी गिफ्ट कर सकती हैं गिफ्ट टीज पर इसकी कीमत 796 रुपए है।

अपने ब्वॉयफ्रेंड को मरुन धागे वाला लेदर का ब्रेसलेट गिफ्ट कर सकती हैं। गिफ्ट टीज पर इसकी कीमत 257 रुपए है।