Summer pickles: भारतीय भोजन की थाली में अचार की एक अलग ही जगह है। दाल हो या तरी वाली कोई सब्जी साथ में अचार मिल जाए तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। गर्मियां दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में कई बार महिलाओं का शाम को सब्जी बनाने का मन नहीं करता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए गर्मियों में बनाए जाने वाले 10 तरह के अचार की जानकारी लेकर आए हैं। जो खिचड़ी, दाल-चावल या पराठें के साथ सर्व किए जा सकते हैं। अगर आपके यहां भी अचार खाने के सभी लोग शौकीन हैं तो आपको ये अचार जरूर तैयार करके रख लेने चाहिए।
चुकंदर का अचार (Beet pickles)
चुकंदर सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसे बने अचार का स्वाद मीठा होता है। इसमें मसाले तेज करके आप इसे चटपटा भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए पके हुए चुकंदर को सिरके में डुबोया जाता है। इसके साथ ही उसमें मसाले और चीनी भी डाली जाती है।
लाल प्याज का अचार (red onions pickle)
प्याज को लोग सलाद में काला नमक और नींबू डालकर खाना पसंद करते हैं। इससे आप गर्मियों के लिए अचार भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए प्याज को पतला-पतला काटकर सिरके, नमक में डुबोया जाता है।
तोरी का अचार (Zucchini pickles)
क्या आपने कभी तोरी का अचार ट्राई किया है। गर्मियों में एक बार इसे जरूर बनाएं। तोरी का अचार बनाने के लिए तोरी के टुकड़ों को सिरके, नमक में डुबोएं। साथ में लहसुन और सरसों ता तेल डालें।
हल्दी का अचार (Turmeric pickle)
हल्दी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इससे भी आप अचार बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए हल्दी की जड़ को नींबू के रस में डुबोएं। साथ में हरी मिर्च और सरसों के बीज डालना न भूलें।
खीरे का अचार (Cucumber dill pickle)
ताजे खीरे से भी आप अचार बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए खीरे के टुकड़े काटें। फिर उसे लहसुन और मसालों के साथ सिरके के घोल में भिगोकर रख दें।
आम का अचार (Mango pickle)
आम का अचार सबसे ज्यादा खाया जाता है। इसे बनाने के लिए कच्चे आम को मसाले, नमक और सरसो तेल में डुबोएं। चटपटा बनाने के लिए मसाले तेज रखें।
नींबू का अचार (Lemon pickle)
नींबू का अचार बनाने के लिए नमक, मसालों और तेल में नींबू को डुबोया जाता है। इसे लंबे समय तक चलाने के लिए आप इसे कुछ दिन धूप में रखना न भूलें।
गाजर और मूली का अचार (carrots and radishes pickle)
गर्मियों में खाने के लिए आप गाजर और मूली का अचार बनाएं। इसे तैयार करने के लिए दोनों चीजों को बराबर मात्रा में नमक और मसालों के साथ डुबोएं।
जियार्डिनिएरा (Giardiniera)
यह अचार कई सब्जियों को एक साथ मिलाकर तैयार किया जाता है। इसे बनाने के लिए आप फूलगोभी, गाजर, मिर्च आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ब्रेड और बटर अचार (Bread and butter pickles)
पढ़ने में थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन आप ब्रेड और बटर से भी अचार बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए खीरे, प्याज़ और सरसों और हल्दी जैसे मसालों का इस्तेमाल करें। सब्जियों को चीनी, सिरके और नमक के नमकीन पानी में भिगोएं। फिर ये सारी चीजें डालें।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: