सुबह की शुरुआत अगर सही तरीके से की जाए, तो उसका असर पूरे दिन शरीर और मन पर दिखाई देता है। वहीं, भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर थकान, सुस्ती और एनर्जी की कमी से परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर दिन की शुरुआत आप कुछ खास तरह के योगासन से करें, तो पूरे दिन बॉडी में एनर्जी बनी रहती है। ऐसे में हम आपके लिए यहां 4 योगासन लेकर आए हैं, जिनसे आप अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं।
ताड़ासन
आप अपने दिन की शुरुआत ताड़ासन से कर सकते हैं। इस आसन को करने से आपको काफी लाभ मिलता है। ताड़ासन करने से शरीर की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं। यह आसन शरीर की मुद्रा को सुधारने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर करता है। सुबह खाली पेट ताड़ासन करने से शरीर में ताजगी आती है और इससे आलस भी दूर होता है।
भुजंगासन
भुजंगासन करने से रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है और पीठ दर्द भी कम होता है। इस आसन को करने से बॉडी में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है और शरीर में एनर्जी बढ़ती है। अगर आप लंबे समय तक ऑफिस में काम करते हैं, तो यह आसन आपके लिए सबसे बेहतर है।
अधोमुख श्वानासन
अधोमुख श्वानासन भी एक पावरफुल योगासन है। इस आसन में शरीर उल्टे V आकार में होता है, जिससे पूरे शरीर में खिंचाव आता है। इस आसन को करने से थकान दूर होती है, जिससे बॉडी रिफ्रेश हो जाती है। अधोमुख श्वानासन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
वृक्षासन
वृक्षासन संतुलन और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है। वृक्षासन करने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर का संतुलन बेहतर होता है। सुबह इस आसन को करने से मन शांत रहता है और दिनभर फोकस बना रहता है।
