अंक शास्त्र में मूलांक 8 शनि देव से जुड़ा है। जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 होता है। ये कर्मठ, मेहनती और दूरदर्शी होते हैं, जो कर्म पर विश्वास रखते हैं। ये लोग नौकरी और व्यवसाय में सफल होते हैं, और 30 साल की उम्र के बाद भाग्य चमकता है। ये धन बचाने में माहिर होते हैं और इंजीनियरिंग, रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करते हैं।