भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और मॉडल व एक्ट्रेस धनश्री वर्मा ने इसी साल एक दूसरे से तलाक लिया था। इसके बाद से दोनों के रिश्ते से जुड़ी कई खबरें भी मीडिया में सामने आईं। जबकि हाल ही में एक रिएलिटी शो के दौरान धनश्री ने शादी के पहले दो महीने में ही चहल पर चीटिंग करने का आरोप लगाया था। उसी बीच युजवेंद्र चहल और शिखर धवन का एक मस्ती भरा वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया है। इस वीडियो में शिखर की गर्लफ्रेंड सोफी शाइन भी नजर आई हैं।

दरअसल इस वीडियो में युजवेंद्र चहल और शिखर धवन एक मूवी के डायलॉग पर रील बना रहे हैं। जिसमें शिखर एक पिता और चहल उनके बेटे की भूमिका में दिखे। इसके बोल हैं कि,’तेरी भी शादी करवा देंगे बेटा पहले मेरी शादी तो हो जाए।’ धवन के इस एक्ट पर युजवेंद्र जो बेटे की भूमिका में हैं वो कहते हैं,’पापा आपकी शादी?’ जिसके बाद गब्बर वीडियो में सोफी को लाते हैं और डायलॉग को रिक्रिएट करते हुए अपनी गर्लफ्रेंड की ओर इशारा करके कहते हैं,’ये है तेरी तीसरी मां।’ इस फनी रील को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कई मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

‘एक बार फिर दूल्हा बनने का मन है बेटा’

खास बात यह है कि इस रील में मूवी डायलॉग के कुछ भी बोल हैं लेकिन धवन का कैप्शन काफी शानदार है। वह अपने पोस्ट के कैप्शन में युजवेंद्र चहल के लिए लिखते हैं,’एक बार फिर से दूल्हा बनने का मन है बेटा। तू रुक जा थोड़ा।’ आपको बता दें कि शिखर धवन का भी अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक हो चुका है। वहीं पिछले कुछ महीनों से वह अपनी नई गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ अक्सर नजर आते हैं। वहीं गब्बर ने अपने रिलेशनशिप को जगजाहिर भी कर दिया है।

अगर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की बात करें तो दोनों की लव स्टोरी काफी चर्चा में रहती थी। 2020 लॉकडाउन में दोनों को प्यार हुआ और फिर शादी हो गई। इसके बाद इसी साल कुछ दिनों से चल रही अलग होने की अटकलों पर दोनों ने विराम लगाया और एक दूसरे से अलग हो गए। इतना ही नहीं युजवेंद्र चहल का नाम उनकी दोस्त आरजे महवश के साथ भी कई बार जोड़ा गया। हालांकि, महवश ने यह साफ कर दिया था कि वह एक अच्छे दोस्त हैं। लेकिन कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया और लगातार एक दूसरे से जोड़ा गया।