भारत के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में बुधवार (2 जुलाई) को शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन शतक से चूक गए। लीड्स टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ने वाले बाएं हाथ के ओपनर ने बर्मिंघम में 107 गेंद पर 87 रन की पारी खेली। लंच के बाद बेन स्टोक्स ने यशस्वी को विकेट के पीछे जेमी स्मिथ के हाथों कैच कराया।

IND vs ENG 2nd Test LIVE Score: Watch Here

यशस्वी जायसवाल शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 51 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। बर्मिंघम में जायसवाल के नाम भारतीय ओपनर के तौर पर सर्वोच्च स्कोर हो गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड सुधिर नायक के नाम था। उन्होंने 1974 में 77 रन बनाए थे। जायसवाल इस मैदान पर अर्धशतक लगाने वाले भारत के 5वें ओपनर बने। इसके साथ ही वह दिग्गज सुनील गावस्कर और चेतेश्वर पुजारा के क्लब में शामिल हुए।

गावस्कर के 3 अर्धशतक

यशस्वी जायसवाल से पहले बर्मिंघम में भारत के लिए ओपन करते हुए। सुधिर नायक, सुनील गावस्कर, चेतेश्वर पुजारा और चेतन चौहान ने अर्धशतक लगाए हैं। गावस्कर के सबसे ज्यादा 3 अर्धशतक हैं। बाकी सभी बल्लेबाजों के 1-1 अर्धशतक हैं। सुधिर नायक के 77 के अलावा गवास्कर का 68, पुजारा का 66, चेतन चौहान का 56 रन सर्वोच्च स्कोर है। भारत के कोच गौतम गंभीर ने 2022 में 38 रन की पारी खेली थी।

जायसवाल ने चौके से अर्धशतक पूरा किया

यशस्वी जायसवाल ने 22वें ओवर में लगातार तीन चौके जड़कर अर्धशतक पूरा किया। जोश टंग के ओवर में दूसरा चौके जड़ते ही उनका अर्धशतक पूरा हो गया। उन्होंने इसके लिए 59 गेंद लिए। उन्होंने 10 चौके की मदद से अर्धशतक पूरा किया। पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 101 रन की पारी खेली थी। दूसरी पारी में वह 4 रन बनाकर आउट हुए थे।