WWE (वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट) का एक नया और ग्रैंड इवेंट सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) जल्द शुरू होने वाला है। ये अगला पीपीवी (Pay Per View) इवेंट होगा। इस ग्रैंड इवेंट में कई महिला रेसलर्स पर खास नजर होने वाली है। जिसमें साशा बैंक्स (Sasha Banks) से लेकर बिआंका बेलेयर (Bianca Belair) तक के नाम शामिल हैं।
इस इवेंट की शुरुआत 21 नवंबर रविवार से ब्रुकलिन के बारक्लेस सेंटर (Barclays Centre) में होगी। भारत में इन इवेंट्स का प्रसारण 22 नवंबर सोमवार को सुबह 5.30 बजे से होगा। मेन शो का प्रसारण भारत में इसी दिन सुबह 6.30 बजे से देखा जा सकता है।
इन महिला रेसलर्स पर होंगी सभी की नजरें
बिआंका बेलेयर (Bianca Belair): बिआंका को आखिरी बार क्राउन ज्वेल में देखा गया था। उन्होंने साशा बैंक्स और बेकी लिंच के साथ शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सर्वाइवर सीरीज की स्मैकडाउन वुमेंस टीम में जगह बनाकर एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है।
रिया रिप्ले (Rhea Ripley): मौजूदा वुमेंट टैग टीम चैंपियन रिया WWE महिला चैंपियन के टाइटल की सबसे बड़ी दावेदारों में से एक हैं। 2021 सर्वाइवर सीरीज में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी होंगी।
साशा बैंक्स (Sasha Banks): हाल ही में बेकी लिंच और बिआंका बेलेयर के साथ उन्हें क्राउन ज्वेल के ट्रिपल थ्रेट मुकाबले में देखा गया था। उन्हें द बॉस (The Boss) भी कहा जाता है। सर्वाइवर सीरीज में सभी फैंस की नजरें उनके प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी।
लिव मॉर्गन (Liv Morgan): लिव मॉर्गन ने हाल ही में फाइव फैटल मुकाबले में रिया रिप्ले, जेनिला वेगा, कार्मेला और बिआंका बेलेयर को मात दी थी। सर्वाइवर सीरीज में उन्हें सबसे मजबूत महिला कंटेंडर के तौर पर देखा जा रहा है।
क्वीन जेलिना (Queen Zelina or Zelina Vega): क्वीन जेलिना या जेलिना वेगा जिन्हें हाल ही में क्राउन ज्वेल के दौरान ये नाम दिया गया था। क्वीन्स क्राउन टूर्नामेंट के फिनाले में जीत दर्ज कर उन्होंने ऐतिहासिक वापसी की थी। इसी के बाद उन्हें क्वीन जेलिना कहा जाने लगा था। उस प्रदर्शन के बाद फैंस निश्चित ही उन्हें सर्वाइवर सीरीज में देखने के लिए उत्साहित होंगे।
सर्वाइवर सीरीज का पूरा शेड्यूल यहां देखिए?
- 5-on-5 men’s Survivor Series Elimination Match: टीम रॉ (सेथ रॉलिन्स, फिन बेलर, केविन ओवरेंस, बॉबी लैश्ले और ऑस्टिन थेओरी) (with MVP) बनाम टीम स्मैकडाउन (ड्रू मैकइंटायर, जेफ हार्दी, किंग वुड्स, हैप्पी कॉर्बिन और TBA) (with Madcap Moss)
- 5-on-5 women’s Survivor Series Elimination Match: टीम रॉ (बिआंका बेलेयर, रिया रिप्ले, लिव मॉर्गन, कार्मेला और क्वीन जेलिना) बनाम टीम स्मैकडाउन (साशा बैंक्स, शायना बैस्जलर, शोट्जी, नाटाल्या और TBA)
- Champion vs. Champion Singles Match: बेकी लिंच (रॉ वुमेंस चैंपियन) बनाम शार्लेट फ्लेयर (स्मैकडाउन वुमेंस चैंपियन)
- Champion vs. Champion Singles Match: बिग ई (WWE चैंपियन) बनाम रोमन रेंस (यूनिवर्स चैंपियन, पॉल हेमन के साथ)
- Champions vs. Champions Tag Team Match: आरके ब्रो (रैंडी ऑर्टन और रिडल) (रॉ टैग टीम चैंपियंस) बनाम द उसोस (जे उसो और जिमी उसो) (स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियंस)
- Champion vs. Champion Singles Match: डैमियन प्रीस्ट (यूएस चैंपियन) बनाम शिनशुके नाकामुरा (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन, रिक बूग्स के साथ)
इस इवेंट का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सोनी टेन 3 (हिंदी), सोनी टेन 1 (इंग्लिश) और सोनी टेन 4 (तमिल/तेलगु) में देख सकते हैं। इसके अलावा सोनी लिव ऐप पर भी आप लाइव प्रसारण देख सकते हैं।