वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (World Wrestling Entertainment/WWE) में भारत के द ग्रेट खली ने काफी शोहरत और नाम कमाया। उन्होंने बड़े-बड़े दिग्गज रेसलर्स को मात दी। उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट रेसलर का खिताब भी जीता था। एक समय द ग्रेट खली को रिंग में मात देना लगभग असंभव था। हालंकि, एक बार डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व चैंपियन फिनले ने मैच में धोखे से खली को धराशायी कर दिया था।

खली और फिनले का यह मैच साल 2007 में हुआ था। खली ने मैच की शुरुआत से फिनले को पटखनी देनी शुरू कर दी। फिनले ने खली की बराबरी करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय दिग्गज के आगे उनकी एक नहीं चली। खली ने मार-मार कर उनकी बहुत बुरी हालत कर दी।

फिनले का कोई दांव नहीं चल रहा था। एक समय फिनले मुश्किल से खड़े हो पा रहे थे। हालांकि, फिनले ने वापसी करने की कोशिश की। उन्होंने खली के पैरों पर हमला किया था। फिनले ने खली पर चोप भी लगाया। हालांकि, खली को इससे कोई दिक्कत नहीं हुई थी।

उन्होंने फिनले पर किक्स लगाना शुरू कर दिया था। बाद में खली ने फिनले पर चोप लगाया और फिर किक से हमला किया। खली ने रिंगसाइड पर पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन पर अटैक जारी रखा। इस दौरान फिनले ने खली के सिर पर किक लगाई, लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ।

खली ने एक शानदार चोप लगाया। खली का यह चोप बहुत खतरनाक भी साबित हुआ था। खली ने फिनले को सबमिशन मूव में भी लॉक किया, लेकिन रोप्स छूने के कारण बेबीफेस सुपरस्टार बच गए। फिर खली ने फिनले के ठिगने कद के साथी हॉर्न्सवोगल को निशाना बनाया और रिंग के बाहर फेंक दिया।

खली ने फिर फिनले पर चोप लगाया और बॉडी स्लैम लगाया। इस बीच, फिनले ने खली के सिर पर हथौड़ा मारने की कोशिश की, लेकिन भारतीय रेसलर ने देख लिया। इसके बाद खली ने फिनले की खूब पिटाई की। तभी हॉर्न्सवोगल ने पीछे से खली के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया।

https://youtu.be/eqKmaMTCyGk

द ग्रेट खली पीछे से किए गए हमले को बर्दाश्त नहीं कर पाए। वह रिंग में ही गिर पड़े। इसके बाद रेफरी ने गिनती गिनना शुरू किया, लेकिन खली खड़े नहीं हो पाए और रेफरी ने फिनले को विजेता घोषित कर दिया।

फिनले के लिए यह काफी बड़ी जीत थी। बाद में फिनले और हॉर्न्सवोगल ने मिलकर अपनी जीत को सेलिब्रेट किया। वहीं, दूसरी ओर द ग्रेट खली अपनी हार से काफी ज्यादा निराश थे।