वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) के तीसरे सीजन का खिताब मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) ka शनिवार (15 मार्च) को 8 रन से हराकर दूसरी बार खिताब जीता। दिल्ली की टीम लगातार तीसरी बार फाइनल में हारी। तीनों सीजन में टीम ने फाइनल में डायरेक्ट एंट्री पाई, लेकिन चैंपियन नहीं बन पाई। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार खिताब जीता। इससे पहले 2023 में उसने खिताब जीता। दूसरे सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने खिताब जीता। मुंबई इंडियंस ने डब्ल्यूपीएल 2025 के खिताब के अलावा 5 और अवॉर्ड अपने नाम किए।
आइए जानते हैं विजेता-उपविजेता समेत खिलाड़ियों पर डब्ल्यूपीएल 2025 में कितनी धनवर्षा हुई
डब्ल्यूपीएल 2025 का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस को 6 करोड़ रुपये मिले। टीम के सभी सदस्यों को लिमिडेट एडिशन घड़ियां दी की गईं।
डब्ल्यूपीएल 2025 उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपये मिले।
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर– नट साइवर-ब्रंट। 5 लाख रुपये मिले। (मुंबई इंडियंस)
ऑरेंज कैप- नट साइवर-ब्रंट ने इस सीजन में 523 रन बनाए। 5 लाख रुपये मिले। (मुंबई इंडियंस)
पर्पल कैप- एमेलिया केर ने इस सीजन में अपने 18 विकेट लिए। 5 लाख रुपये मिले। (मुंबई इंडियंस)
एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन- अमनजोत कौर। 5 लाख रुपये मिले। (मुंबई इंडियंस)
सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट- चिनेल हेनरी। 5 लाख रुपये मिले। (यूपी वारियर्स)
एश गार्डनर ने सीजन में सबसे ज्यादा 18 छक्के लगाए। 5 लाख रुपये मिले। (गुजरात जायंट्स)
एनाबेल सदरलैंड ने सीजन का सबसे बेहतरीन कैच पकड़ा। 5 लाख रुपये मिले। (दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस)
शबनीम इस्माइल ने इस सीजन में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकी। 5 लाख रुपये मिले। (मुंबई इंडियंस)
गुजरात जायंट्स ने फेयरप्ले अवॉर्ड जीता। 5 लाख रुपये मिले।