रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन अच्छा नहीं रहा था। इसी कारण उन्होंने दूसरे सीजन के लिए टीम में बड़े बदलाव का फैसला किया जिसका असर ऑक्शन में भी देखने को मिला। आरसीबी ने ऑक्शन में ज्यादा बड़ी बोली नहीं लगाई लेकिन फिर भी सात खिलाड़ी खरीदे।
आरसीबी ने खरीदे सात खिलाड़ी
ऑक्शन से पहले आरसीबी ने सात खिलाड़ियों को रिलीज किया जिसमें मेगन शूट और डैन वेन निकर्क जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल था। आरसीबी 3.35 करोड़ रुपए के साथ ऑक्शन में उतरी। उन्होंने उसके पास सात जगह थी जिसमें से वह तीन विदेशी खिलाड़ियों को भी खरीद सकते थे। आरसीबी ने दो करोड़ 40 लाख रुपए खर्च करके सात खिलाड़ियों को खरीदा। अब उनके पर्स में एक करोड़ पांच लाख रुपए ही बचे हैं।
एकता बिष्ट पर खर्च किए सबसे ज्यादा पैसे
आरसीबी ने सबसे ज्यादा पैसे 37 साल की स्पिन गेंदबाज एकता बिष्ट पर खर्च किए। 134 टी20 मैच खेल चुकी इस खिलाड़ी को आरसीबी ने 60 लाख रुपए में खरीदा। एकता महिला टी20 में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी रही थी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर जॉर्जिया वारेहम को 40 लाख रुपए खरीदा। वहीं इंग्लैंड की केट क्रॉस, भारत की एस मेघना और सिमरन बहादुर और ऑस्ट्रेलियाई सोफी मॉलिनक्स को 30-30 लाख रुपए में खरीदा।
आरसीबी ने बेंगलुरु की ऑलराउंडर शुभा सतीश पर भी भरोसा दिखाया। 24 साल की इस खिलाड़ी को हाल ही में टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था। शुभा अपनी फील्डिंग को लेकर भी जानी जाती हैं। इस खिलाड़ी पर 10 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।
रिटेन खिलाड़ी – आशा शोभना, दिशा कसाट, एलिसे पेरी, हेदर नाइट, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन।
ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी –
जॉर्जिया वेयरहैम – (40 लाख)
केट क्रॉस – (30 लाख)
एकता बिष्ट – (60 लाख)
शुभा सतीश – (10 लाख)
एस मेघना – (30 लाख)
सिमरन बहादुर – (30 लाख)
सोफी मॉलीनक्स ( 30 लाख )