भारतीय महिला टीम सोमवार से शुरू हो रही एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अपना खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। यह टूर्नामेंट में बिहार के राजगिर में खेला जा रहा है। यह पहला मौका है जब इतना बड़ा टूर्नामेंट बिहार में आयोजित होगा।

इस टूर्नामेंट के साथ ही भारतीय टीम अपने नए ओलंपिक साइकिल की शुरुआत करेगी। यह टूर्नामेंट अब तक सात बार आयोजित हो चुका है। भारत ने पिछले साल रांची में हुए इस टूर्नामेंट को जीता था। इससे पहले वह 2019 में भारत चैंपियन बना था।

India vs Malaysia LIVE Score: यहां देखें भारत बनाम मलेशिया महिला हॉकी मैच का लाइव स्कोर

भारत को नई शुरुआत की जरूरत

पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालिफाई करने में नाकाम रहने के बाद भारतीय टीम ने इस साल एफआईएच प्रो लीग में 16 में से 13 मैच गंवाये और सिर्फ दो जीते जबकि एक ड्रॉ रहा। भारतीय टीम विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज चीन के साथ खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। दक्षिण कोरिया ने तीन बार और जापान ने दो बार खिताब जीते हैं। पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालिफाई करने में नाकाम रही भारतीय महिला हॉकी टीम के लिये यह नयी शुरुआत है।

बदला गया शेड्यूल

टूर्नामेंट के सारे मैचों का समय बदला गया है। फ्लडलाइट में कीट पतंगों के झुंड से खिलाड़ियों को बचाने के लिये शाम की बजाय दोपहर में खेले जायेंगे। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब दिन का पहला मैच 12:15 पर, दूसरा 2:30 और आखिरी 4:45 पर खेला जायेगा। पहले ये मैच दोपहर तीन बजे, शाम सवा पांच और साढे सात बजे से होने थे।

कहां देख सकते हैं एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों का लाइव टेलीकास्ट?

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स टेन पर होगा।

कहां देख सकते हैं एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग?

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर होगी।

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की टीम

  • गोलकीपर: सविता, बिचू देवी खारीबाम।
  • डिफेंडर: उदिता, ज्योति, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सुशीला चानू पुखरामबम, इशिका चौधरी।
  • मिडफील्डर: नेहा, सलीमा टेटे, शर्मिला देवी, मनीषा चौहान, सुनेलिता टोप्पो, लालरेम्सियामी।
  • फॉरवर्ड: नवनीत कौर, प्रीति दुबे, संगीता कुमारी, दीपिका, ब्यूटी डुंगडुंग।

भारत का पूरा शेड्यूल

तारीखसमयमैच
11 नवंबर 202416:45भारत बनाम मलेशिया
12 नवंबर 202416:45भारत बनाम कोरिया
14 नवंबर 202416:45भारत बनाम थाईलैंड
16 नवंबर 202416:45भारत बनाम चीन
17 नवंबर 202416:45भारत बनाम जापान

टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

तारीखसमयमैच
11 नवंबर 202412:15जापान बनाम कोरिया
11 नवंबर 202414:30चीन बनाम थाईलैंड
11 नवंबर 202416:45भारत बनाम मलेशिया
12 नवंबर 202412:15थाईलैंड बनाम जापान
12 नवंबर 202414:30चीन बनाम मलेशिया
12 नवंबर 202416:45भारत बनाम कोरिया
14 नवंबर 202412:15कोरिया बनाम मलेशिया
14 नवंबर 202414:30जापान बनाम चीन
14 नवंबर 202416:45भारत बनाम थाईलैंड
16 नवंबर 202412:15मलेशिया बनाम जापान
16 नवंबर 202414:30कोरिया बनाम थाईलैंड
16 नवंबर 202416:45भारत बनाम चीन
17 नवंबर 202412:15मलेशिया बनाम थाईलैंड
17 नवंबर 202414:30चीन बनाम कोरिया
17 नवंबर 202416:45भारत बनाम जापान
19 नवंबर 202414:15पहला सेमीफाइनल
19 नवंबर 202416:45दूसरा सेमीफाइनल
20 नवंबर 202414:15ब्रॉन्ज मेडल मैच
20 नवंबर 202416:45फाइनल