भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी देश के सबसे चहेते क्रिकेटर्स में शामिल हैं। उन्हें फैंस से जितना प्यार मिला है वह बहुत कम क्रिकेटर्स को मिला है। रिटायरमेंट के चार साल साल बाद भी उनकी लोकप्रियता में कमी नहीं आई है। फैंस उनकी एक झलक के लिए तरसते हैं इसकी बड़ी वजह है कि धोनी सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है। इसकी वजह खुद कप्तान धोनी ने बताया है।

धोनी के सोशल मीडिया फॉलोअर्स

धोनी साल 2014 से इंस्टाग्राम पर हैं। उनकी पहली पोस्ट इसी साल की है। उन्होंने 10 साल में केवल 11 पोस्ट किए हैं। वहीं बीते चार साल में उन्होंने केवल पांच ही पोस्ट किए हैं। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर उनके 49.3 मीलियन फॉलोअर हैं। वहीं एक्स पर उन्होंने 2021 के बाद से कोई पोस्ट नहीं किया है। हालांकि यहां भी उनके 8.6 मीलियन फॉलोअर हैं।

अश्विन, शिखर धवन, डेविड वॉर्नर से शाकिब अल हसन तक: 2024 में इन क्रिकेटर्स ने लिया संन्यास; बहुत लंबी है यह लिस्ट

क्यों सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है धोनी

एमएस धोनी ने यूरोग्रिप ट्रेड टॉक से बातचीत में कहा, ‘मैं सोशल मीडिया का बहुत बड़ा फैन नहीं हूं। मेरे करियर में मेरे बहुत मैनेजर्स थे। वह सभी मुझपर दबाव डालते रहे कि मैं इनका इस्तेमाल करूं। जब मैंने 2004 में खेलना शुरू किया तब ट्विटर आया, इसके बाद इंस्टाग्राम आया। सभी मैनेजर ने मुझे कहा कि आपको थोड़ा पीआर करना होगा। यह करो वह करो। मैंने सबसे एक ही बात कही कि अगर आप अच्छा क्रिकेट खेलते हैं तो आपको पीआर की जरूरत नहीं है।’इसी कारण उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी।

धोनी का मानना है कि सोशल मीडिया से दूरी रखने से उनके जीवन में तनाव कम हुआ। उन्होंने कहा, “क्या पोस्ट करूं? क्या जरूरी है और क्या नहीं? यह एक चुनौती बन जाती है, अगर कोई महत्वपूर्ण बात होती, तो उसे साझा करते। मैं यह नहीं सोचता कि किसके पास कितने फॉलोअर्स हैं या कौन क्या कर रहा है। मुझे पता है कि अगर मैं क्रिकेट पर ध्यान दूं, तो बाकी सब ठीक हो जाएगा।”