भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी यूं तो बेहद ‘कूल’ कहलाते हैं मगर क्या आपको पता है कि उन्होंने बचपन में बेहद शरारतें भी की हैं। धोनी की शरारत का एक किस्सा तो इतना जबरदस्त है कि आप खुद भी दंग रह जाएंगे। ये वो वाकया है जब एक शख्स ने माही को उस दौरान ‘भूत’ तक समझ लिया था।

दसअसल धोनी ने दक्षिण रेलवे के 2001 से 2003 तक खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर बतौर टीटीई काम किया। एक बार धोनी और उनके दोस्तों ने खुद को सफेद कंबल से पूरी तरह ढक लिया और देर रात तक स्टेशन पर घूमने लगे। वहां मौजूद एक चौकीदार ने जब इन लोगों को देखा तो उन्हें भूत समझा। चौकीदार को लगा कि रात को रेलवे स्टेशन के पास कोई भूत घूम रहा है।

आपको ये भी बता दें कि माही मैदान पर जितने तेज हैं उतना ही शर्मीले किस्म के भी हैं। एक मैच के दौरान महिला फैन ने कैमरे के आगे एक कागज दिखाया, जिसपर लिखा था ‘वी लव यू धोनी’। इसे देख धोनी ने धोनी ने मारे शर्म के अपना चेहरा ही छिपा लिया था। इतना ही नहीं कोलकाता में 2007 के दौरान एक महिला सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए धोनी से लिपट तक गई थी।

हालांकि उस बीच सुरक्षा को लेकर भी काफी सवाल उठ खड़े हुए थे। मगर महिला का कहना था कि वो माही से बेइंतहा प्यार करती है। उसकी मंशा उन्हें नुकसान पहुंचाने की बिल्कुल नहीं थी।