वीवो प्रो-कबड्डी लीग सीजन-5 के 25वें मैच में एक समय दबंग दिल्ली के हाथों हार के कगार पर पहुंच चुकी नई टीम गुजरात फार्च्यून जायंटस ने आखिरी के 11 मिनट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बाजी पलट दी और जीत हासिल की। अरेना ट्रांसस्टेडिया में शनिवार को खेले गए इस मैच में गुजरात ने दिल्ली को 29-25 से मात दी। गुजरात अब तक खेले गए अपने पांच मैचों में से तीन मैचों में जीत हासिल कर शीर्ष पर बनी हुई है, वहीं दिल्ली को चौथी बार हार का सामना करना पड़ा।
दिल्ली ने अब तक खेले गए पांच में से केवल एक मैच में जीत हासिल की है। कप्तान मिराज शेख ने इस मैच में आठ रेड अंक हासिल किए, वहीं गुजरात के हीरो सचिन ने कुल आठ और कप्तान सुकेश हेगड़े ने सात रेड अंक हासिल किए।
कप्तान मिराज ने रेड से पहला अंक हासिल करने के साथ दिल्ली का खाता खोला। सचिन ने अगले पल ही रेड मारते हुए गुजरात के लिए अंक हासिल किया और स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच मैच रोमांचक चलता रहा। इस बीच कप्तान सुकेश हेगड़े ने गुजरात के लिए दो रेड अंक हासिल कर टीम को 9-6 से आगे कर दिया। इस मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों की रेडिंग और डिफेंस में कोई खास अंतर देखने को नहीं मिला। दोनों ही एक-दूसरे को बराबरी की टक्कर दे रहे थे। दोनों टीमों के बीच पहला हाफ 10-10 से बराबरी पर रहा।
दूसरे हाफ की शुरुआत के बाद कप्तान मिराज ने शानदार रेड मारते हुए चार अंक हासिल कर दिल्ली को गुजरात पर 14-11 से बढ़त दी। करो या मरो की रेड में अंक लाते हुए और अपने अच्छे डिफेंस के दम पर दिल्ली ने अपना स्कोर 20-16 कर लिया।
गुजरात ने अपने खेल में सुधार करते हुए मैट पर अच्छी वापसी की ओर सचिन की ओर से मारी गई रेड से स्कोर हासिल कर और दिल्ली को ऑल आउट कर 23-22 से बढ़त ले ली। रोहित बालियान की रेड से अंक हासिल कर एक बार फिर स्कोर 24-24 से बराबर कर लिया। फजल अत्राचली के मजबूत डिफेंस और सचिन की रेड ने गुजरात के लिए मैच की बाजी पलट दी और दिल्ली पर टीम को 29-25 से बढ़त दी। इस मैच में गुजरात ने 17 रेड अंक, सात टैकल अंक, दो ऑल आउट अंक और तीन अतिरिक्त अंक हासिल किए। इसके साथ ही दिल्ली ने कुल 12 रेड अंक, आठ टैकल अंक, दो ऑल आउट और तीन अतिरिक्त अंक हासिल किए।
यहां पढ़ें Pro Kabaddi 2017, Gujarat Fortunegiants vs Dabang Delhi Match :
[show_kabbadi_matchcenter matchid=”310″]
10:21 PM : दिल्ली मैच को 4 अंक से हारी।
10:21 PM : गुजरात के पास लीड। इसके चलते मेजबान टीम के खिलाड़ी मैच धीमा करते हुए। दिल्ली 25, गुजरात 28
10:19 PM : डू ऑर डाई रेड में गुजरात के सचिन ने दो अंक लिए। यहां से दिल्ली के लिए मैच में वापसी मुश्किल। दिल्ली 25, गुजरात 28. सचिन (8) इस मुकाबले के टॉप रेडर बने।
10:16 PM : मैच खत्म होने में 4 मिनट का समय बाकी। गुजरात को बोनस अंक। इसी के साथ मेजबान टीम ने 1 अंक की लीड ली।
10:13 PM : दोनों टीमों पर प्रेशर। इसके चलते दोनों ओर से डिफेंसिव खेल चल रहा है। दिल्ली 24, गुजरात 24
10:10 PM : दबंग दिल्ली ऑलआउट। रवि दलाल सेल्फ आउट। गुजरात (23) ने पासा पलटते हुए 1 अंक की लीड बनाई।
10:07 PM : मुकाबला खत्म होने में महज 10 मिनट बाकी। डू ऑर डाई रेड में गुजरात ने टैकल किया। दिल्ली 20, जबकि गुजरात 19
10:04 PM : दिल्ली के मिराज शेख ने 6 , जबकि गुजरात के सुकेश और सचिन ने अभी तक मैच में 4-4 रेड अंक लिए।
10:01 PM : दिल्ली के पास काफी मैच लीड करती हुई। मैच खत्म होने में 13 मिनट का समय बाकी। दिल्ली 18, गुजरात 15
9:58 PM : गुजरात ऑलआउट हुई। दिल्ली ने 5 अंक की बढ़त बनाई। दिल्ली 17, गुजरात 12
9:55 PM : मिराज शेख ने सुपर रेड में 4 अंक लिए। वहीं गुजरात के पास भी रिव्यू खत्म।
9:53 PM : दूसरा हाफ शुरू। पहली रेड में गुजरात अंक लेने में नाकाम।
9:47 PM : गुजरात और दिल्ली दोनों ही टीमों ने पहले हाफ तक 10-10 अंक लिए। मैच बेहद रोमांचक बनता हुआ।
9:44 PM : पहला राउंड खत्म होने में 2 मिनट का समय बाकी। गुजरात (10) के हक में 1 प्वाइंट्स का फासला। दिल्ली का कोई भी रेडर ठीक से नहीं चल पा रहा है।
9:42 PM : लीड को गुजरात बचा नहीं पाई। दिल्ली ने पलटवार करते हुए तेजी से दो अंक लिए। दिल्ली 8, गुजरात 9
9:39 PM : मिराज शेख को पूरा स्टेडियम हूट करता हुआ। गुजरात (9) ने 3 अंक की लीड बनाई। दिल्ली (6) के पास 3 खिलाड़ी शेष।
9:35 PM : रवि दलाल अपनी तीसरी रेड में सुनील कुमार के हाथों टैकल हुए। दिल्ली 5, हरियाणा 6
9:31 PM : रवि दलाल ने डू ऑर डाई रेड में अंक लिया। इसी के साथ दिल्ली (6) ने 2 अंक की लीड बनाई।
9:28 PM : दिल्ली के हाथ से रिव्यू निकला। अगले 35 मिनट तक दिल्ली बिना रिव्यू के ही खेलेगी। वहीं मुकाबला 3-3 की बराबरी पर।
9:25 PM : मैच के पहले तीन मिनट में दिल्ली और गुजरात 2-2 की बराबरी पर।
9:22 PM : मिराज शेख ने सुकेश को आउट कर मैच का पहला अंक दिल्ली के नाम किया।
9:21 PM : गुजरात ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना।
9:12 PM : गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स :
रेडर- अमित राठी, महेंद्र गणेश राजपूत, पवन कुमार शेरावक, राकेश नरवाल, सचिन, सुकेश हेगड़े, सुल्तान डांगे
डिफेंडर – अबोजर मोहाजेर मिघानी, सी कालिया अरासान, मनोज कुमार, प्रवेश भाईंसवाल, सुनील कुमार, विकास काले
ऑलराउंडर – महिपाल नरवाल, रोहित गुलिया, सियोंग रियोल किम
9:05 PM : दबंग दिल्ली :
रेडर – अबोलफजल मगशोडलू महाली, आनंद पाटिल, रवि दलाल, रोहित बालियान, सूरज देसाईं, सुरेशु कुमार, विपिन मलिक
डिफेंडर – बाजीराव हेगड़े, नीलेश शिंदे, सुनील विशाल
ऑलराउंडर – चेतन एस, रूपेश तोमर, तपस पाल, विशाल, मिराज शेख

