रांची टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली कंधे में चोट लगने के बावजूद रांची टेस्ट के तीसरे दिन बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे थे। हालांकि, वो कुछ खास देर विकेट पर नहीं टिक पाए और मात्र 6 रन बनाकर तेज गेंदबाज पैट कमिंस की गेंद पर स्लिप में स्टीव स्मिथ द्वारा लपके लिए गए। विराट के आउट होने के बाद आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने उनकी चोट को लेकर उनका मजाक बनाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ वर्ष पहले भी भारत और अॉस्ट्रेलिया के बीच एेसी ही घटना हुई थी। उस मैच में कंगारू टीम के अॉलराउंडर शेन वॉटसन पैर में चोट से जूझ रही थी। बावजूद इसके उन्होंने बैटिंग की। लेकिन भारतीय फील्डरों सुरेश रैना और शिखर धवन उनका मजाक उड़ाते देखे गए थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रैना कैसे अपना पैर देख रहे थे। वहीं धवन यूंही लंगड़ाते हुए चल रहे थे।
भारतीय खिलाड़ियों के इस बर्ताव को देखकर शेन वॉटसन भी हैरान हुए नहीं रह पाए। इसके बाद कैमरा पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरफ आता है, जो इशारों-इशारों में अपने साथी खिलाड़ियों को यह मुद्दा खत्म करने को कहते हैं। वह धवन और रैना से कहते हैं कि वॉटसन का मजाक न बनाएं। महेंद्र सिंह धोनी की ओर से एेसी स्पोर्ट्समैन स्पिरिट देख हर कोई उनका कायल हो गया। लेकिन सवाल उठता है कि क्या स्टीव स्मिथ को एेसा नहीं करना चाहिए था। अॉस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को कोहली का मजाक उड़ते हुए देखा गया था। क्या उस वक्त स्टीव स्मिथ को मैक्सवेल को नहीं रोकना चाहिए था।
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल जारी है। भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 519 रन बना लिए हैं। अब भारत के पास पहली पारी के आधार पर 52 रन की बढ़त हासिल हो गई है। चेतेश्वर पुजारा दोहरा शतक बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
यहां देखें कैसे मैक्सवेल ने उड़ाया था कोहली का मजाक:
शेन वॉटसन का मजाक उड़ाते शिखर धवन और सुरेश रैना:
What Dhoni did when Raina and Shikhar Dhawan mocked Watson’s injury. Can Smith do the same? (Video Credit @StarSportsIndia & @BCCI) pic.twitter.com/TKDREwUp6g
— ️Silly Point (@FarziCricketer) March 18, 2017

