महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ियों में से हैं। बल्लेबाजी में लंबे शॉट्स खेलने के अलावा वह रनिंग के लिए भी जाने जाते हैं। मैच फंसा हो और सिंगल-डबल रन जुटाने हों, तो वे उस वक्त खूब काम आते हैं। चीते की तरह दौड़कर रन टीम के लिए जुटाते हैं। धोनी की इसी तेज-तर्रार रनिंग से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार से वायरल हो रहा है। धोनी के चाहने वालों ने इस पर दिल खोल कर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कीं। किसी ने उनकी दौड़ की तारीफ की, तो कोई उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम की बुलेट ट्रेन बताता नजर आया। वह बोला कि माही की बराबरी कोई नहीं कर सकता है।
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर स्टार स्पोर्ट्स ने 11 अक्टूबर को ट्वीट किया, धोनी को पीछे छोड़ना नामुमकिन है! 13 अक्टूबर को होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी-20 मैच में उनके ऐसे ही तेज-तर्रार रनिंग देखें। धोनी की रनिंग से जुड़ा इस ट्वीट में एक वीडियो भी डाला गया था, जिसमें वह अधिकतम 31 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सिंगल रन लेते हुए नजर आते हैं।
Outrunning @msdhoni seems impossible! Catch the analysis on his ⚡️-quick runs on #NerolacCricketLive on Oct 13 on Star Sports. pic.twitter.com/rPbtbmsKES
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 11, 2017
वीडियो में माही स्ट्राइक पर होते हैं। जैसे ही गेंद आती है, वह उसे लेग साइड में खेलते हैं और फौरन डबल लेने के लिए लपके। जैसे ही सिंगल रन पूरा होता है, वह देखते हैं कि दूसरा रन भी लिया जा सकता है। इसके बाद वह दूसरा रन भी लेने को दौड़ते है और अधिकतम 31 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच जाते हैं। धोनी के इसी वीडियो के टि्वटर पर पोस्ट होते हैं, उनके फैंस के कमेंट्स की झड़ी लग गई।

