रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के हिटमैन हैं। वह इसलिए क्योंकि जब शबाब में आते हैं, तो अच्छे-अच्छों के छक्के छुड़ा देते हैं। आज के ही दिन उन्होंने यादगार पारी खेली थी, जिसे न तो वह भुला पाएंगे और न ही फैंस। 158 गेंदों में 16 छक्कों और 12 चौकों की मदद से उन्होंने पहली डबल सेंचुरी बनाई थी। उन्होंने इसके साथ ही वनडे मैचों में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी बनाया था। यह किस्सा साल 2013 का है। भारत के तब ऑस्ट्रेलिया से मैच हो रहे थे। बेंगलुरु में दोनों के बीच सातवां वनडे खेला जा रहा था। रोहित टीम की ओर से ओपनिंग करने उतरे। शुरुआत में ही तब उन्होंने संकेत दे दिए थे कि वह कुछ कमाल करेंगे। वह फील्डरों के ऊपर और अगल-बगल से रन निकाल रहे थे। लंबे-लंबे शॉट्स (82-83 मीटर लंबे छक्के) जड़ कर कंगारू टीम को छका रहे थे। पिच पर उन्हें जमता देख गेंदबाज भी हताश-निराश नजर थे। देखिए उनकी जबरदस्त पारी-
रोहित ने इस मैच में 70 गेंदों में 50 रन पूरे किए थे। आगे 117 गेंदों में शतक (101 रन) जमाया। फिर 141 गेंदों में 150 रनों तक पहुंचे। आखिर में 158 गेंदों में 209 रन बनाकर अपनी पहली डबल सेंचरी बनाई। अपनी विस्फोटक पारी में उन्होंने कुल 16 छक्के और 12 चौके जमाए थे। ऐसा कर उन्होंने कंगारू खिलाड़ी शेन वॉटसन के वन डे मैच में 15 छक्कों के रिकॉर्ड को भी तोड़ा और विश्व रिकॉर्ड कायम किया था।