Pro Kabaddi 2019  Score, Gujarat Fortune Giants vs Puneri Paltan Score Streaming Online: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) में सोमवार को दबंग दिल्ली केसी (Dabang Delhi KC) ने सीजन के 32वें मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers) को 41-21 से हरा दिया। दिल्ली के लिए चंद्रन रंजीत और नवीन कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में नवीन कुमार ने इस सीजन का अपना चौथा सुपर-10 हासिल किया। नवीन कुमार का फॉर्म इस सीजन कमाल का रहा है। ये उनका 27वें मैच का 12वां सुपर-10 रहा।

दूसरा मैच में पुनेरी पलटन ने गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स को मात दी। पुनेरी पलटन ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स को 33-31 के अंतर से हराया। ये गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स की टीम की प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन में लगातार दूसरी हार है।

[show_pro_kabaddi_scorecard id=”1712″]

Live Blog

Highlights

    21:26 (IST)05 Aug 2019
    वापसी की कोशिश में गुजरात

    6 मिनट का खेल रह गया है। दोनों टीमों के बीच 3 प्वॉइंट का अंतर है। गुजरात को वापसी करनी होगी।

    21:20 (IST)05 Aug 2019
    पुनेरी पलटन निकली आगे

    गुजरात की टीम पुणे से 3 प्वॉइंट पीछे है। पुनेरी पलटन ने इस समय लीड बना रखी है। एक-एक प्वॉइंट के लिए दोनों टीमों के बीच संघर्ष करना पड़ रहा है।

    21:08 (IST)05 Aug 2019
    गुजरात आगे

    पहले हाफ की समाप्ति तक गुजरात ने 17-14 से लीड बना रखी है। गुजरात लगातार लीड को बरकरार रख रही है।

    20:44 (IST)05 Aug 2019
    3-3 प्वॉइट की बराबरी पर गुजरात-पुने

    गुजरात औऱ पुने के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। दोनों ही टीम दबाब बनाने की कोशिश कर रही है। पुनेरी और गुजरात 3-3 प्वॉइट कर बराबरी पर है।

    20:26 (IST)05 Aug 2019
    जीत की ओर दिल्ली

    दीपक नरवाल ने जयपुर को प्वॉइंट दिलाने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे। दोनों टीमों के बीच 10 प्वॉइंट का फासला। दिल्ली जीत की ओर।

    20:17 (IST)05 Aug 2019
    जयपुर दूसरी बार ऑलआउट

    चंद्रन रंजीत ने सुपर रेड में दिल्ली को 6 अंक दिलाए। इसी के साथ जयपुर दूसरी बार ऑलआउट। दिल्ली ने बड़ी बढ़त बना ली है।

    20:13 (IST)05 Aug 2019
    चंद्रन रंजीत का कमाल

    दिल्ली ने चंद्रन रंजीत की बदौलत अपनी लीड एक बार फिर मजबूत कर ली है। दोनों टीमों के बीच 12 प्वॉइंट का अंतर हो गया है।

    20:06 (IST)05 Aug 2019
    अमित हुड्डा से बड़ी गलती

    दीपक नरवाल ने पहले हाफ के तुरंत बाद टीम को एक अंक दिलाया। लेकिन अगली ही रेड में अमित हुड्डा एक बड़ी गलती कर बैठे और दिल्ली को बढ़त दिला दी।

    19:59 (IST)05 Aug 2019
    दिल्ली के पास 6 अंक की लीड

    मैच के 19वें मिनट जयपुर की टीम पहली बार ऑलआउट हुई। दिल्ली ने 6 अंक की लीड बना ली है। 

    19:52 (IST)05 Aug 2019
    दिल्ली निकली आगे

    दबंग दिल्ली को नवीन ने मैच में बढ़त दिला दी है। जयपुर से दिल्ली दो प्वॉइंट आगे निकल चुकी है। दिल्ली की टीम इस बढ़त को जारी रखना चाहेगी।

    19:46 (IST)05 Aug 2019
    जयपुर को एक और अंक

    अजिंक्य अशोक पंवार ने जोगिंदर नरवाल को आउट किया। जयपुर हर मौके पर अंक बटोरने का काम कर रही है।

    19:43 (IST)05 Aug 2019
    दो अंक का फासला

    नवीन ने दबंग दिल्ली को एक अहम प्वॉइंट दिलाया। दबंग दिल्ली और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच अब सिर्फ दो अंकों का फासला रह गया है।

    19:37 (IST)05 Aug 2019
    दिल्ली ने हासिल किए प्वॉइंट

    दिल्ली के लिए चंद्रन रंजीत और नवीन कुमार लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। जयपुर के खिलाफ दोनों ने टीम को एक-एक अंक दिलाकर टीम का खाता खोला।

    19:31 (IST)05 Aug 2019
    दबंग दिल्ली की टीम

    रेडर: अमल कादियान, चंद्रन रंजीत, नवीन कुमार, नीरज नरवाल, सुमित कुमार।
    डिफेंडर: मोहित, विशाल माने, प्रतीक पाटिल, रविंदर पहल, अनिल कुमार, सईद गफ्फारी, सत्यवान, सुमित, जोगिंदर नरवाल, सोमबीर।
    ऑलराउंडर: बलराम, मेराज शेख, विजय।