ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने 15 फरवरी 2021 को सिडनी (Sydney) के नॉर्थ सिडनी ओवल मैदान (North Sydney Oval) पर चौके-छक्कों की बारिश की। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया डोमेस्टिक वन-डे कप (Australia Domestic One-Day Cup) 2021 के पहले मैच में न्यू साउथ वेल्स की ओर से खेलते हुए 124 गेंद में 127 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 6 छक्के लगाए।
स्टीव स्मिथ की यह पारी देखकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रैंचाइजी राजस्थान रॉयल्स को झटका लग सकता है। स्टीव स्मिथ ने आईपीएल 2020 में राजस्थान रॉयल्स की कमान संभाली थी। हालांकि, 18 फरवरी को होने वाले आईपीएल ऑक्शन (IPL Auction) से पहले राजस्थान रॉयल्स ने उनसे कप्तान छीन ली थी और उन्हें नीलामी के लिए रिलीज कर दिया था। राजस्थान रॉयल्स ने उनकी जगह संजू सैमसन को अपनी टीम का कप्तान बनाया है। आईपीएल 2021 की नीलामी में स्टीव स्मिथ को हरभजन सिंह, केदार जाधव और ग्लेन मैक्सवेल के साथ सबसे ज्यादा बेस प्राइस (IPL Auction Top Base Price) यानी 2 करोड़ रुपए वाले मूल्य वर्ग वाली सूची में रखा गया है।
इस मैच की बात करें तो न्यू साउथ वेल्स (New South Wales) ने विक्टोरिया (Victoria) को 59 से हरा दिया। स्टीव स्मिथ प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। विक्टोरिया के कप्तान पीटर हैंड्सकॉम्ब ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। न्यू साउथ वेल्स की अगुआई पैट कमिंस ने की।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यू साउथ वेल्स ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 318 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विक्टोरिया की टीम 46.1 ओवर में 259 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यू साउथ वेल्स की ओर से जेम्स पैटिनसन, विल सदरलैंड, जैक इवांस और होलैंड ने 2-2 विकेट लिए।
View this post on Instagram
स्टीव स्मिथ ने छक्का तो इतनी जोर से लगाया कि गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई।
Abbott strolls down and nonchalantly hits Holland for a biggie!
Watch the #MarshCup: https://t.co/8fUnUFPLOr pic.twitter.com/JEqSQjAlD9
— cricket.com.au (@cricketcomau) February 15, 2021
न्यू साउथ वेल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 30 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद स्मिथ ने कर्टिस पैटरसन के साथ चौथे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। टीम का स्कोर जब 73 रन था, कर्टिस को होलैंड ने अपना शिकार बना लिया। स्मिथ एक छोर संभाले हुए थे। उन्होंने ओलिवर डेविस के साथ पांचवें विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की। ओलिवर डेविस जैक इवांस की गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए। इवांस ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 3 छक्के लगाए।