भारत के सर्वकालिक सफल कप्तानों में एक महेंद्र सिंह धोनी पहले ही टेस्ट क्रिकेट, वनडे क्रिकेट और टी-20 क्रिकेट की कप्तानी छोड़ने से उनके निराश फैन को रविवार (19 फरवरी) को तब एक और बड़ा झटका लगा जब उनके माही को आईपीएल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी से हटाकर उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को दे दी गयी। लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग इस फैसले से खुश हैं!
अप्रैल में शुरू होने वाले आईपीएल 2017 के लिए सोमवार (20 फरवरी) को खिलाड़ियों की नीलामी हुई। धोनी आईपीएल के 143 मैचों में 39.40 के औसत से 3271 रन बना चुके हैं। इन मैचों में धोनी का स्ट्राइक रेट 138.95 रहा यानी उन्होंने हर 100 गेंदों पर औसतन 138 से ज्यादा रन बनाए। आप किसी और नतीजे पर पहुंचे इससे पहले ही हम आपको बता दें कि वीरू भी धोनी के प्रशंसक हैं और उन्हें भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में मानते हैं। फिर वीरू धोनी की कप्तानी जाने से खुश क्यों हैं? वजह जानकर आप भी मुस्कराए बिना नहीं रह पाएंगे।
देखें IPL 2017 की नीलामा का वीडियो-
https://www.youtube.com/watch?v=paXAZ-EPri0
वीरू ने कहा कि मैं खुश हूं कि अब वो (धोनी) कप्तान नहीं हैं क्योंकि अब मेरी टीम किंग इलेवेन पंजाब पुणे को हरा सकती है।” सहवाग किंग इलेवेन के कप्तान हैं। हालांकि कोई उनकी बात का गलत मतलब न निकाल ले इसलिए सहवाग ने अपनी बात साफ करते हुए कहा, “गंभीरता से कहूं तो मुझे लगता है कि ये फ्रेंचाइजी का अंदरूनी फैसला है लेकिन वो भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में एक हैं।”
धोनी आईपीएल के पिछले नौ सीजन में किसी ने किसी टीम के कप्तान रहे थे। साल 2008 से 2015 तक धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान थे। साल 2016 में चेन्नई की टीम के स्थगित किए जाने के बाद उन्होंने पुणे सुपरजांयट्स की कप्तानी संभाली थी। धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 2010 और 2011 में आईपीएल ट्राफी जीती थी। धोनी उन तीन कप्तानों में हैं जिन्होंने दो बार आईपीएल जीत हासिल की है। धोनी के अलावा गौतम गंभीर (कोलकाता नाइट राइडर्स) और रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) भी ऐसा कर चुके हैं।
