भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली वनडे में दुनिया के मौजूदा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। क्रिकेट पंडितों का मानना है कि आज वह उस मुकाम पर हैं, जहां वह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर से भी बड़ा नाम इस खेल में कमा सकते हैं। विराट कोहली के स्टाइल और उनकी बैटिंग के करोड़ों प्रशंसक हैं, खासकर लड़कियां। करोड़ों लड़कियां विराट की दीवानी हैं, लेकिन विराट बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ रिलेशनशिप में हैं। लेकिन अनुष्का से पहले भी विराट कोहली की गर्लफ्रेंड्स रह चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं विराट कोहली की लव लाइफ के बारे में:
तमन्ना भाटिया: विराट कोहली का अफेयर बाहुबली फेम अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के साथ रहा है। दोनों पहली बार सेलकॉन के एक विज्ञापन में साथ नजर आए थे। तमन्ना की खूबसूरती के विराट दीवाने थे और दोनों साल 2012 में एक दूसरे को डेट करने लगे। लेकिन बताया जाता है कि इजाबेल के आने के बाद विराट और तमन्ना के रिश्ते में खटास आ गई और दोनों का ब्रेक अप हो गया।
इजाबेल लिइट: इसके बाद विराट कोहली का नाम ब्राजील की एक्ट्रेस इजाबेल लेट से भी जुड़ा। विराट की उनसे मुलाकात एक बिजनेसमैन की पार्टी में हुई थी। वह भारत राज पुरोहित की फिल्म सिक्सटीम में एक्टिंग करने आई थीं। वह फिल्म की शूटिंग और प्रमोशन के सिलसिले में करीब डेढ़ साल रहीं। दोनों की ‘दोस्ती’ की बॉलीवुड और क्रिकेट गलियारों में काफी चर्चा रही, जिससे न सिर्फ एक्ट्रेस बल्कि फिल्म को भी काफी पब्लिसिटी मिली। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि दोनों सिंगापुर में डेट करते नजर आए थे। लेकिन विराट का यह अफेयर भी अंजाम तक नहीं पहुंच पाया और दोनों नवंबर 2013 में अलग हो गए।
अनुष्का शर्मा: विराट और अनुष्का का रिश्ता हमेशा गॉसिप का विषय बना रहा। अन्य सितारों की तरह वह भी रिलेशनशिप से इनकार करते रहे। अनुष्का ने तो इसे प्रोफेशनल फ्रेंडशिप बताया था। दोनों पहली बार एक विज्ञापन के सिलसिले में मिले थे और उसके बाद दोस्त बन गए। विराट अपने जीवन में मीडिया की दखलअंदाजी से काफी नाराज थे। लेकिन इसके बाद वह इसके आदी हो गए। इसके बाद यह भी कहा गया कि दोनों न सिर्फ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं बल्कि उनकी शादी की भी प्लानिंग है। जब अनुष्का ने लिप्स सर्जरी कराई थी तो कहा गया कि यह विराट के सुझाव पर हुई है। खबर यह भी आई थी कि विराट और अनुष्का का ब्रेक अप हो गया है, लेकिन बाद में दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए।