भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बेशक दोनों फिल्मी दुनिया और खेल जगत के सबसे पॉपुलर कपल में से भी एक हैं। इसी बीच एक बार फिर दोनों चर्चा में हैं और इस बार टॉपिक है विराट का व्यवहार। दरअसल 2007 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में उनके साथी क्रिकेटर रहे प्रदीप सांगवान ने एक राज खोला है।
‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के ब्लॉग में प्रदीप सांगवान ने बताया कि हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनकी और विराट कोहली की मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि, वह सोच रहे थे कि विराट के व्यवहार में थोड़ा बदलाव आया होगा लेकिन वह यह देखकर आश्चर्य में थे कि विराट बिल्कुल भी नहीं बदले। लेकिन एक बदलाव उन्होंने नोटिस किया।
सांगवान ने बताया कि, विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के सामने काफी सभ्य और मैच्योर (Sophisticated) तरह से व्यवहार कर रहे थे। लेकिन उनके जाते ही वह फिर से एकदम मजाकिया और जोक क्रैक करने वाले इंसान बन गए। हालांकि, कई बार इंटरव्यूज में विराट ने भी यह कहा है कि, अनुष्का उनके जीवन में शांति लाई हैं और उन्हें काफी बदला भी है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी काफी पॉपुलर है। दोनों की पहली मुलाकात से 11 दिसंबर 2017 में शादी तक अलग-अलग मौकों पर अपने प्यार को साबित किया है। विराट ने अनुष्का को और अनुष्का ने विराट को हर जरूरत के समय पर सभी के सामने आकर सहारा दिया है और वह एक दूसरे के सार्थी बने।
11 जनवरी 2021 को दोनों एक बेटी के माता-पिता भी बने। उनकी बेटी का नाम वमिका है। अनुष्का शर्मा हर लम्हे पर विराट कोहली के साथ खड़ी नजर आती हैं। वह चाहें खुशी का पल हो या तनाव का। हाल ही में विराट के 100वें टेस्ट मैच के अवसर पर भी मोहाली के क्रिकेट ग्राउंड पर वह विराट कोहली के साथ खड़ी थीं। पूर्व कप्तान ने भी हर मौके पर उनका शुक्रिया अदा किया उनके खेल में सपोर्ट करने के लिए।
अनुष्का शर्मा के फिल्मी करियर की बात करें तो वह शाहरुख खान के साथ आई फिल्म जीरो के बाद से स्क्रीन पर नजर नहीं आई हैं। उनके आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह इन दिनों क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रही हैं। वह भारतीय महिला गेंदबाज झूलन गोस्वामी पर बन रही बायोपिक चकदा एक्सप्रेस में झूलन का किरदार निभाती नजर आएंगी। वह अक्सर इस फिल्म से जुड़े वीडियो या फोटो शेयर करती रहती हैं।