भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आज की तारीख जो कुछ हासिल किया है वह इसकी बड़ी वजह अपनी पत्नी अनुष्का को मानते हैं। कोहली के जन्मदिन के मौके पर हर बार अनुष्का कई अनदेखी तस्वीर शेयर करती हैं। फैंस को अनुष्का के पोस्ट का इंतजार रहता है और इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है।
अनुष्का का खास पोस्ट
अनुष्का ने कोहली को जन्मदिन की बधाई देने के लिए तीन तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में एक न्यूज पीस है जिसमें विराट कोहली के गेंदबाजी रिकॉर्ड के बारे में लिखा हुआ था। इस रिकॉर्ड के मुताबिक कोहली ने टी20 करियर की पहली गेंद पर ही विकेट लिया था जो कि वाइड गेंद थी। इसके बाद दूसरी तस्वीर में कोहली अजीब सा एक्सप्रेशन देते हुए नजर आए। वहीं तीसरी तस्वीर में कोहली और विराट साथ में नजर आ रहे थे।
विराट के लिए खास कैप्शन
उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘विराट हर रोल में सबसे आगे रहा है फिर भी कोई न कोई नहीं उपलब्धि हासिल करते रहते हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं इस जिंदगी में, उसके आगे और हमेशा। हर शेप में हर फॉर्म में हर जगह। चाहे जो भी हो।’ फैंस को अनुष्का का ये पोस्ट काफी पसंद आया। श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में भी फैंस विराट को गेंदबाजी देने की अपील की थी। इसके बाद राहुल द्रविड़ ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में यही कहा था।
कोहली के जन्मदिन पर भारत का है शानदार रिकॉर्ड
विराट कोहली का जन्मदिन भारतीय टीम के लिए काफी ज्यादा लकी रहा है। अब तक भारत ने 5 नवंबर को जितने भी मैच खेले हैं सभी में जीत हासिल की है। अब टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी यही चाहेगी।