भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। मैच जीतते ही खिलाड़ी मैदान पर जश्न पर डूब गए। हालांकि सोशल मीडिया के लाडले विराट कोहली का जश्न एक बार फिर छा गया। कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का के साथ इस ऐतिहासिक का जीत का जश्न मनाया तो सोशल मीडिया फिर एक बार इस रोमांटिक कपल का कायल हो गया।

अनुष्का शर्मा मैच देखने स्टेडियम आईं थी। जिस समय पर स्टैंड्स में पहुंची विराट कोहली टीम हर्डल में थे। मैच शुरू होने ही वाला था। कोहली हर्डल से थोड़ा बाहर आए और अनुष्का शर्मा की ओर देखकर हाथ हिलाया। अनुष्का ने भी रिएक्शन दिया। मैच खत्म होने के बाद एक बार फिर फैंस को इस कपल का रोमांटिक मोमेंट देखने को मिला।

कोहली ने पहले मैदान अपने साथियों के साथ जमकर जश्न मनाया। कभी रोहित के साथ डांडिया किया तो कभी गिल के कंधे पर हाथ रखकर घूमते नजर आए। खिलाड़ियों के परिवार मैदान पर आने लगा। इससे पहले की अनुष्का मैदान पर कदम रखती, कोहली मैदान छोड़कर उनके पास चले गए।

अनुष्का सीढ़ियों पर ही पहुंची थी कि कोहली भागकर उनके पास गए और उन्हें लगा लिया। दोनों कुछ समय ऐसे ही खड़े रहे। इसके बाद कोहली अनुष्का का हाथ पकड़कर उन्हें मैदान तक ले आए। कोहली की बेटी वामिका और बेटे अकाय यहां नजर नहीं आए। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो काफी वायरल हुआ।