भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का रिश्ता बहुत मजबूत है। अनुष्का एक्टिंग के साथ-साथ क्रिकेट के बारे में भी काफी जानकारी रखती है। सोशल मीडिया पर दोनों ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह क्रिकेट खेलते हुए नजर आए। इस मजेदार मैच में अनुष्का शर्मा ने कोहली को क्रिकेट के मैच में चैलेंज किया और नियम बदल दिए। जैसे ही विराट कोहली अनुष्का की गेंद पर आउट हुए तो उन्हें यकीन नहीं हुआ।

अनुष्का शर्मा ने वीडियो की शुरुआत में नियमों की एक लंबी लिस्ट तैयारी की। अनुष्का का पहला नियम था कि 3 बार गेंद, बैट से मिस होने पर बल्लेबाज आउट होगा। वहीं गेंद लगातार 3 बार शरीर पर लगेगी तो भी खिलाड़ी आउट होगा। कोहली स यह सुनकर थोड़ा गुस्से में आए तो अनुष्का ने कहा कि ऐसा रिएक्शन देने पर भी बल्लेबाज आउट होगा। जब विराट ने अनुष्का से गेंदबाजी करने को कहा तो अनुष्का ने आखिरी नियम गिनवाते हुए बताया कि बैट जिसका होगा, वही पहले बैटिंग करेगा।

अनुष्का पहली ही गेंद पर आउट हो गई। ऐसे में उन्होंने एक और नियम बताया कि पहली गेंद पर ट्रायल गेंद होगी। इसके बाद अनुष्का आउट हुईं। कोहली ने पहली ही गेंद पर जोरदार शॉट खेला तो अनुष्का ने नया नियम बना दिया। उन्होंने कहा, ‘जो शॉट खेलेगा वही गेंद लाएगा।’ अगली गेंद पर खेले गए शॉट को कोहली ने लस्सी शॉट बताया। इसके बाद अनुष्का ने कोहली के शरीर पर गेंद की। कोहली विकेट बने हुए बॉक्स से अलग खड़े थे तभी अनुष्का ने गेंद डाली और गेंद बॉक्स में लग गई।

अनुष्का ने इसके बाद आउट होने का जश्न मनाया। कोहली इसपर तिलमिला गए और कहा कि यह क्या रूल हैं। अनुष्का ने उन्हें ठोका और कहा, ‘आठवां रूल, जो गुस्सा होगा वह आउट हो जाएगा।’ कोहली फिर बल्ला जमीन पर मारते हुए चले गए। उन्होंने कहा, ‘भाड़ में जाए गेम, हट्ट!’