भारतीय टीम के एक्स फास्ट बॉलर जहीर खान की बीती रात मुंबई में सगाई हुई। लेकिन जहीर और सागरिका की इंगेजमेंट में दिलचस्प लम्हा वो रहा जब हर कोई कोहली की ओर देख रहा था। जी हां, इस पार्टी में आए गेस्ट की निगाहें सागरिका और जहीर खान पर कम बल्कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पर ज्यादा टिकीं रहीं। पार्टी के दौरान कोहली अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का का हाथ थामे नजर आए। दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे। पार्टी में जैसे ही अनुष्का शर्मा संग कोहली ने एंट्री की तो सभी उनकी ओर निहारने लगे। इस कपल को देखकर कोहली और अनुष्का दोनों के फैंस उनकी फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे। इस दौरान अनुष्का ब्लैक कलर के वनपीस और कोहली ब्लैक पेंट और व्हाइट शर्ट में नजर आए। दोनों ने एक दूसरे के हाथ पकड़ रखा था।
https://www.instagram.com/p/BUdvQBklZCt/?taken-by=anushkasharma.club
गौरतलब है कि अक्सर ये कपल इन दोनों के फैंस के बीच पहले से काफी पोपुलर है। पार्टी में बाकी दूसरे क्रिकेटर भी शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजिल के साथ पहुंचे। युवरांज सिंह अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ पहुंचे। क्रिकेटर्स के अलावा बीलीवुड स्टार्स भी पहुंचे। इनमे मंदिरा वेदी, बॉबी देओल, अरशद वारसी अपनी पत्नी मारिया के साथ पहुंचे। रवीना टंडन अपने हसबैंड अनिल थडानी के साथ पहुंची। इंगेजमेंट सेरेमनी में जहीर खान और सागरिका का लुक भी काफी ग्लैमरस लग रहा था।
At Zak's Engagement celebrations.
Wish Sagarika and Zaheer a great life together. pic.twitter.com/368tLgzMnN— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) May 24, 2017

आपको बता दें कि हरभजन सिंह और युवराज सिंह के बाद अब जहीर खान अगले ऐसे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं जिनका दिल बॉलीवुड में जाकर अटका है। जो कई दिनों से बॉलीवुज एक्ट्रेस साहरिका को डेट कर रहे थे। लिहाजा अब दोनों ने सगाई कर ली है। बता दें कि पिछले महीने ही इन दोनों स्टार्स ने अपनी इंगेजमेंट की घोषणा की थी। जहीर खान ने अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उनकी होने वाली पत्नी सागरिका घाटगे इंगेजमेंट रिंग दिखा रही थी।
Never laugh at your wife's choices. You are one of them !!! Partners for life. #engaged @sagarikavghatge pic.twitter.com/rUOtObFhiX
— zaheer khan (@ImZaheer) April 24, 2017
https://www.instagram.com/p/BUawnVbFsXA/?taken-by=anushkasharma.club

