Virat Kohli in Test Cricket 2022: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने साल 2022 का अंत निराशाजनक प्रदर्शन से किया। अगस्त-सितंबर में एशिया कप 2022 (Asia Cup) 2022 में अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ टी20 क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़कर 3 साल के सूखे को खत्म किया। इसके बाद उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में शानदार बल्लेबाजी की। बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में शतक जड़कर उन्होंने वनडे में शतकों का सूखा खत्म किया था, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में ऐसा नहीं हुआ। नवंबर 2019 के बाद से विराट कोहली के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में शतक का इंतजार जारी है।
बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में आखिरी टेस्ट में विराट कोहली (Virat Kohli) का प्रदर्शन काफी खराब रहा। पहली पारी में वह 24 रन बनाकर आउट हुए थे। दूसरी पारी में वह सिर्फ 1 रन पर पवेलियन लौट गए। किसी क्रिकेटर के लिए साल का अंत इससे खराब नहीं हो सकता। टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के लिए साल 2022 काफी खराब रहा। उनके बल्ले से सिर्फ 1 अर्धशतक निकला।
विराट कोहली ने 2020 में लगाया था सिर्फ एक अर्धशतक (Virat Kohli Scored only one 50 in 2020)
विराट कोहली ने साल 2011 में टेस्ट क्रिकेट (Virat Kohli Debut in Test Cricket) में डेब्यू किया था। इसके बाद से क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में दूसरी बार ऐसा हुआ कि उनके बल्ले से सिर्फ एक 50+ पारी निकली है। इससे पहले साल 2020 में ऐसा हुआ था, लेकिन उस साल उन्होंने केवल 3 टेस्ट मैच ही खेले थे।
साल 2022 में विराट कोहली का टेस्ट में प्रदर्शन (Virat Kohli in 2022 Test Cricket)
साल 2022 में विराट कोहली (Virat Kohli in 2022) ने 6 टेस्ट मैच की 11 पारियों में 29.44 की औसत से 265 रन बनाए। 79 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में आखिरी शतक साल 2019 के अंत में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। इसके बाद से उन्होंने 20 टेस्ट की 36 पारी में सिर्फ 6 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने 917 रन बनाए हैं।